मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारिजानी की हमले में मौत की पुष्टि

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारिजानी की हमले में मौत की पुष्टि

तेहरान। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने पुष्टि की है कि उसके सचिव अली लारीजानी एक हमले में मारे गए हैं। ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने बुधवार सुबह इस रिपोर्ट की जानकारी दी।

तस्नीम की रिपोर्ट के अनुसार, एक बयान में काउंसिल ने कहा कि लारीजानी की मौत मंगलवार सुबह हुई। उनके साथ उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी, काउंसिल के सचिवालय में सुरक्षा मामलों के उप-प्रमुख अलीरेजा बायात और कई अन्य लोग भी मारे गए।

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, काउंसिल ने ईरान के विकास में लारीजानी की लंबी सेवा की सराहना की और बाहरी खतरों का सामना करने के लिए राष्ट्रीय एकता की अपील की।

मंगलवार को, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल ने ईरान पर चल रहे हमलों में लारीजानी को मार गिराया है।

इस बीच, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने मंगलवार को पुष्टि की कि बसीज स्वयंसेवक बल के प्रमुख घोलमरेज़ा सोलेमानी की मौत अमेरिका-इजरायल के एक हमले में हुई है।

ये मौतें 28 फरवरी से ईरान पर शुरू हुए अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद क्षेत्रीय तनाव बढ़ने के बीच हुई हैं। इन हमलों के जवाब में, ईरान और उसके क्षेत्रीय सहयोगियों ने पूरे मध्य पूर्व में इजरायली और अमेरिकी हितों पर हमले किए।

विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ किसी भी नए संपर्क की बात को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

पश्चिमी मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका के साथ तनाव कम करने या संघर्ष विराम पर बातचीत करने के प्रस्तावों को खारिज कर दिया।

तस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, आईआरजीसी ने पहली बार इजरायल के खिलाफ एक नई 'हाज कासिम' बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की। इसे एक सटीक-निर्देशित हथियार बताया गया है, जिसका नाम मारे गए कमांडर कासिम सोलेमानी के नाम पर रखा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें