मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

ईरान के राष्ट्रपति इस्लामाबाद पहुंचे, यात्रा पर अमेरिका की नजर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

इस्लामाबाद,। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी पाकिस्तान की तीन

दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सोमवार को राजधानी इस्लामाबाद पहुंचे। इस दौरे

के मद्देनजर राजधानी में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। यह जानकारी

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने दी। मंत्रालय ने ईरान के राष्ट्रपति

इब्राहिम रायसी का विमान से उतरते हुए फोटो जारी किया है।

पाकिस्तान

के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मुमताज जहरा ने एक बयान में कहा कि ईरान के

राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी और विदेश मंत्री तथा उच्चस्तरीय

प्रतिनिधिमंडल पहुंचा है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि इस यात्रा

का समापन बुधवार होगा। इस दौरान दोनों मुस्लिम पड़ोसी इस साल अभूतपूर्व

सैन्य हमलों के बाद संबंधों को सुधारने की कोशिश करेंगे।

बयान

में कहा गया है कि रायसी पूर्वी शहर लाहौर और दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची

का दौरा करेंगे और प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और अन्य अधिकारियों से मुलाकात

करेंगे। रायसी के आगमन के दौरान सुरक्षा उपायों के तहत इस्लामाबाद में

प्रमुख राजमार्गों को सामान्य यातायात के लिए बंद कर दिया गया। सरकार ने

कराची में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। रायसी की यात्रा को इस्लामाबाद

के साथ संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा

रहा है।

रायसी की पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी,

सीनेट के अध्यक्ष सैयद यूसुफ रजा गिलानी, नेशनल असेंबली के अध्यक्ष सरदार

अयाज सादिक और सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से भी मुलाकात होनी है।

पाकिस्तान

में आठ फरवरी के चुनाव के बाद किसी विदेशी नेता की यह पहली यात्रा है।

पाकिस्तान के रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान-इजराइल तनाव के बीच

रायसी की इस यात्रा पर संयुक्त राज्य अमेरिका की भी नजर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें