मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य पूर्व संकट के बीच ओमान पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य पूर्व संकट के बीच ओमान पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री

मस्कट/तेहरान,। अमेरिका के साथ बढ़ती तल्खी और हवाई हमलों के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची वार्ता के लिए ओमान की राजधानी मस्कट पहुंच गए हैं। वहीं, ईरान की राजधानी तेहरान के पूर्वी हिस्से में शनिवार को जोरदार धमाके की खबर है। ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, पाकदश्त और कियामदश्त इलाके के लोगों ने विस्फोट की आवाज सुनने की जानकारी दी है।

धमाके की वजह और सटीक जगह की पुष्टि नहीं हो सकी है। इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

ईरानी समाचार एजेंसी तस्नीम के मुताबिक, मस्कट एयरपोर्ट पर ओमान के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

रिपोर्ट के अनुसार, अराघची की यात्रा का मकसद अमेरिका और ईरान के बीच जारी बातचीत को आगे बढ़ाना है।

इस बीच अमेरिकी हमले में भारी नुकसान का दावा ईरान ने किया है। ईरानी राष्ट्रपति के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था मामलों के उपाध्यक्ष हुसैन अफशीन ने कहा कि युद्ध के दौरान देश के शोध बुनियादी ढांचे को लगभग 30 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है।

ईरानी समाचार एजेंसी आईआरएनए के अनुसार, अफशीन ने कहा, "हम देश में उभरती हुई प्रौद्योगिकियों पर काम कर रहे थे, जिनका कोई सैन्य उपयोग नहीं था। दुश्मन ने ईरान की वैज्ञानिक और तकनीकी क्षमता को निशाना बनाया, जिसे अब और मजबूती के साथ फिर से खड़ा किया जाएगा।

उन्होंने कहा, "हम आज की दुनिया में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक मजबूत शक्ति बनने का प्रयास कर रहे हैं, क्योंकि जो भी देश इस क्षेत्र में निवेश करेगा, वह सफल होगा।"

वहीं, ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने दुश्मन की गतिविधियों पर देश के सशस्त्र बलों द्वारा लगातार निगरानी रखे जाने की बात कही।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा, "इस्लामी गणराज्य ईरान के सशस्त्र बलों में मातृभूमि के बहादुर रक्षक, देश के तटों, द्वीपों, सीमाओं और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सतर्क और चौकस निगाहों के साथ दुश्मन की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि ये बल अपनी कार्रवाइयों के माध्यम से "ईरान की सुरक्षा और शांति की रक्षा कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें