मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीयू में एम. फार्मा प्रोग्राम की काउंसलिंग 8 अगस्त से शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आईपीयू में एम. फार्मा प्रोग्राम की काउंसलिंग 8 अगस्त से शुरू

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के एम. फार्मा प्रोग्राम की काउंसलिंग ऑफलाइन मोड में विश्वविद्यालय के द्वारका कैंपस स्थित सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन फार्मास्यूटिकल साइंसेज में 8 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 60 सीटें उपलब्ध है।इस प्रोग्राम के सभी आवेदक को काउंसलिंग के दिन विश्वविद्यालय के कुलसचिव के नाम निर्गत 96 हजार रुपये का ड्राफ्ट एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज लाने हैं।राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपैट) के उतीर्ण सभी आवेदक जिन्होंने इस प्रोग्राम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है इस प्रोग्राम की पहली काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।इस सेंटर के निदेशक प्रो. ए. के. नरूला के अनुसार दो वर्ष की अवधि का यह कोर्स पूरी तरह रोजगारोन्मुखी है। कोर्स की समाप्ति के बाद सरकारी एवं निजी क्षेत्र में नौकरी के बहुत सारे अवसर हैं।उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की दोनों वेबसाइट पर उपलब्ध है ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें