मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

आईंपीएस राजीव शर्मा पुलिस महानिदेशक नियुक्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आईंपीएस राजीव शर्मा पुलिस महानिदेशक नियुक्त

जयपुर। आईपीएस अधिकारी राजीव शर्मा को राजस्थान का पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है।पुलिस मुख्यालय आज में शाम पदभार संभालेंगे।आईपीएस राजीव शर्मा आज शाम पुलिस मुख्यालय पहुंचेंगे। जहां स्वागत कार्यक्रम के बाद शाम कार्यवाहक डीजीपी संजय अग्रवाल से चार्ज लेंगे। डीजीपी रवि प्रकाश मेहरडा के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को ही संजय अग्रवाल को अस्थाई डीजीपी का जिम्मा दिया गया था।जानकारी के अनुसार आईपीएस शर्मा को पुलिस सेवा का तीस साल से ज्यादा का अनुभव है। वह फिलहाल नई दिल्ली में ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट के डायरेक्टर जनरल थे।आईपीएस राजीव शर्मा को बुधवार को केंद्र से रिलीव कर दिया गया था। राज्य सरकार ने सोमवार को उन्हें रिलीव करनेके लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा था। गौरतलब है कि आईपीएस राजीव शर्मा राजस्थान में एंटी करप्शन ब्यूरो, स्टेट डिजास्टर रिलीफ फोर्स के डीजी और राजस्थान पुलिस एकेडमी के डायरेक्ट रह चुके हैं। इसके अलावा जोधपुर , झालावाड़, दौसा, राजसमंद,भरतपुर, जयपुर नॉर्थ के एसपी रह चुके हैं। इसके साथ ही जयपुर ट्रैफिक, सीबीआई जयपुर, सीबीआई दिल्ली में भी एसपी रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें