मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीएल फाइनल बेंगलुरु में होना था, हमारे साथ अन्याय हुआ: डीके शिवकुमार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आईपीएल फाइनल बेंगलुरु में होना था, हमारे साथ अन्याय हुआ: डीके शिवकुमार

बेंगलुरु। कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री बनने जा रहे डीके शिवकुमार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने पर बधाई दी है। हालांकि, उन्होंने कहा कि आईपीएल 2026 का खिताबी मुकाबला बेंगलुरु में होना था और यहां के लोगों के साथ अन्याय हुआ है।

कर्नाटक सरकार में उपमुख्यमंत्री का पद संभालने वाले डीके शिवकुमार ने कहा कि पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "आईपीएल फाइनल बेंगलुरु में होने वाला था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह हमारे साथ अन्याय हुआ है। हम वो सब कुछ करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसके चलते ऐसा दोबारा न हो। मैं कर्नाटक की ओर से अपनी टीम को चैंपियन बनने पर बधाई देता हूं।

आरसीबी का प्रदर्शन आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में शानदार रहा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस (जीटी) को 5 विकेट से हराते हुए सफलतापूर्वक अपने खिताब का बचाव किया। रजत पाटीदार की अगुवाई में आरसीबी के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीटी को 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बनाने दिए। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और रसिख सलाम का जादू एक बार फिर चला।

भुवनेश्वर ने 2, जबकि रसिख ने तीन विकेट अपने नाम किए। गुजरात टाइटंस की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने सर्वाधिक नाबाद 50 रन बनाए। सुंदर ने 37 गेंदों की अपनी इस पारी में 5 चौके लगाए।

हालांकि, साई सुदर्शन (12), शुभमन गिल (10 रन) और जोस बटलर (19 रन) बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।

आरसीबी ने 156 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 18 ओवर में 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। विराट कोहली शानदार लय में दिखाई दिए और उन्होंने अपने आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक लगाया।

वह 42 गेंदों में 75 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि वेंकटेश अय्यर ने 16 गेंदों में 32 रनों का योगदान दिया। आरसीबी खिताब का बचाव करने वाली आईपीएल इतिहास की तीसरी टीम बन गई है। कोहली को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें