मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे को हैमस्ट्रिंग में लगी चोट गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे को हैमस्ट्रिंग में लगी चोट गंभीर

हैदराबाद। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे की चोट को लेकर टीम के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने अपडेट दिया है। उन्होंने पुष्टि की है कि आयुष म्हात्रे को हैमस्ट्रिंग में लगी चोट गंभीर लग रही है।इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई के मैच के दौरान 18 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज म्हात्रे को विकेटों के बीच दौड़ते समय संघर्ष करते देखा गया। मैच शानदार बल्लेबाजी करते हुए म्हात्रे ने 12 गेंदों में 30 रन बना लिए थे, लेकिन दो रन दौड़ने के दौरान रुक गए और अपनी हैमस्ट्रिंग पकड़ ली। उन्होंने अपना हेलमेट उतार दिया और दर्द में दिखे। उन्हें तुरंत मैदान पर ही चिकित्सा सहायता की आवश्यकता पड़ी।मैदान पर उपचार के बाद म्हात्रे ने खेलना जारी रखा और लगभग लंगड़ाते हुए एक रन भी लिया। फिर अगली ही गेंद को एक्स्ट्रा कवर की ओर जोर से मारा, जहां हेनरिक क्लासेन ने एक शानदार कैच लपक लिया।मैच में हार के बाद सीएसके के बल्लेबाज कोच माइकल हसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जाहिर है यह हैमस्ट्रिंग में खिंचाव (टियर) है। मुझे नहीं पता यह कितना गंभीर है। उसे कल या अगले दिन स्कैन के लिए ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं पूरी तरह निश्चित नहीं हूं लेकिन हां, दुर्भाग्य से यह काफी बुरा लग रही है और उनका न होना हमारे लिए एक बहुत बड़ा नुकसान होगा, क्योंकि वह हमारे लिए बहुत अच्छी फॉर्म में रहे हैं।हसी ने कहा कि वह एक शानदार युवा प्रतिभा है, लेकिन इससे किसी और खिलाड़ी को मौका मिलेगा। यह भी अपने आप में रोमांचक है। हमारे पास कुछ बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं जिन्हें अब तक मौका नहीं मिल पाया है। अब उनमें से किसी एक के लिए यह बेहतरीन अवसर होगा।बल्लेबाजी कोच ने कहा कि जहां तक आयुष को खोने की बात है, हम इससे बहुत निराश हैं। मुझे नहीं पता वह कितने समय तक बाहर रहेगा, लेकिन किसी नए खिलाड़ी के लिए यह मौका मिलना भी उतना ही उत्साहजनक है।हैदराबाद में खेले गए आईपीएल 2026 के 27वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 विकेट खोकर 194 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स आठ विकेट के नुकसान पर 184 रन ही बना पाई।चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला मुंबई में 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस से होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें