मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीएल 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे में बदलाव, मावी की जगह अंबरीश टीम में शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आईपीएल 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे में बदलाव, मावी की जगह अंबरीश टीम में शामिल

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने अपने खेमे में बदलाव किया है। सीजन के शेष मुकाबलों के लिए शिवम मावी की जगह सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर आरएस अंबरीश को टीम में शामिल किया गया है।

दाएं हाथ के मीडियम पेसर मावी ग्रोइन इंजरी (जांघ के ऊपरी हिस्से में चोट) के कारण इस सीजन से बाहर हो गए हैं, जिसके चलते एसआरएच को उनकी जगह अंबरीश को टीम में शामिल करना पड़ा। शुक्रवार को आईपीएल की तरफ से जारी बयान में कहा गया, "दाएं हाथ के मीडियम पेसर और बाएं हाथ के बल्लेबाज अंबरीश 30 लाख रुपए में एसआरएच से जुड़ेंगे।"

चेन्नई के रहने वाले अंबरीश इस साल की शुरुआत में जिम्बाब्वे और नामीबिया में हुए आईसीसी मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की जीत का हिस्सा थे, जहां वे टूर्नामेंट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक बनकर उभरे।

अंबरीश ने 11 विकेट लेकर भारत के लिए संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज के तौर पर टूर्नामेंट खत्म किया। इसके साथ ही टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देने की काबिलियत ने उन्हें भारतीय क्रिकेट के टैलेंट पूल में सबसे होनहार युवा खिलाड़ियों में से एक के तौर पर पहचान दिलाई। इससे पहले, एसआरएच ने अपने पेस अटैक को मजबूती देने के लिए गेराल्ड कोएत्जी और दिलशान मदुशंका को रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया था। साउथ अफ्रीकी पेसर कोएत्जी अप्रैल में डेविड पेन की जगह टीम से जुड़े थे। पेन टखने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज पेन को खुद ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स की जगह टीम में शामिल किया गया था, जो पैर की चोट के कारण बाहर हो गए थे। वहीं, श्रीलंकाई तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को एसआरएच की टीम में तब शामिल किया गया, जब ब्रायडन कार्स नेट्स में हाथ में चोट लगने के कारण बाहर हो गए थे।

सनराइजर्स हैदराबाद 9 में से 6 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर मौजूद है। पैट कमिंस की कप्तानी वाली यह टीम रविवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की मेजबानी करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें