मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:22 · नई दिल्ली संस्करण

IPL 2026: देशपांडे के शानदार आखिरी ओवर और बिश्नोई के चार विकेट के दमपर राजस्था ने गुजरात को 6 रन से हराया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
IPL 2026: देशपांडे के शानदार आखिरी ओवर और बिश्नोई के चार विकेट के दमपर राजस्था ने गुजरात को 6 रन से हराया

अहमदाबाद । राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराकर सीजन की पहली थ्रिलिंग जीत दर्ज की। तुषार देशपांडे की आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी और रवि विश्नोई के चार विकेट इस जीत के मुख्य कारक बनें।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 210/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। यशस्वी जायसवाल (55) और ध्रुव जुरेल (75) ने शानदार अर्धशतक लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। जबकि युवा वैभव रघुवंशी ने 31 रन की तेजतर्रार पारी खेली।जवाब में गुजरात की शुरुआत अच्छी रही, जहां साई सुदर्शन ने 73 रनों की बेहतरीन पारी खेली। हालांकि, बीच के ओवरों में बिश्नोई ने मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने लगातार विकेट लेकर गुजरात को दबाव में ला दिया और चार अहम बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।गुजरात एक समय मजबूत स्थिति में दिख रही थी, लेकिन विकेट गिरने से टीम 133/5 तक सिमट गई। इसके बाद आखिर में राशिद खान और कगिसो रबाडा ने तेज रन बनाकर मैच को रोमांचक बना दिया। फिर आखिरी ओवर में गुजरात को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे, लेकिन देशपांडे ने दबाव में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 4 रन दिए और एक अहम विकेट भी लिया।इस तरह राजस्थान ने एक बेहद रोमांचक मुकाबले में 6 रन से जीत हासिल कर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें