मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीएल 2026: पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड बेहद खराब, एसआरएच के खिलाफ पिछले तीन सीजन में नहीं मिली जीत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आईपीएल 2026: पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड बेहद खराब, एसआरएच के खिलाफ पिछले तीन सीजन में नहीं मिली जीत

न्यू चंडीगढ़। आईपीएल 2026 में शनिवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) आमने-सामने होंगी। न्यू चंडीगढ़ में शाम 3:30 से मुकाबला खेला जाएगा। पीबीकेएस के लिए एसआरएच एक बड़ी चुनौती है।

पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 से ही शानदार फॉर्म में है। पंजाब पिछले सीजन में फाइनल खेली थी। मौजूदा सीजन में भी पंजाब का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। टीम एक भी मैच नहीं हारी है और 3 मैचों में 2 जीत और 1 रद्द मैच से मिले 1 अंक के साथ 5 अंक लेकर अंकतालिका में दूसरे नंबर पर है। एसआरएच के खिलाफ होने वाला मुकाबला पंजाब के लिए आसान नहीं रहने वाला है।

पंजाब का ओवर ऑल रिकॉर्ड और पिछले तीन सीजन का रिकॉर्ड अगर किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा खराब है, तो वह एसआरएच है। आईपीएल 2025 की प्रचंड फॉर्म में भी एसआरएच के खिलाफ अपना मुकाबला 8 विकेट से गंवाने वाली पंजाब पिछले तीन सीजन में खेले गए 5 मैचों में एक भी मैच इस टीम के खिलाफ नहीं जीत सकी है। पंजाब ने एसआरएच के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला आईपीएल 2022 में जीता था।

ओवर ऑल रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों टीमें 24 बार एक दूसरे के आमने-सामने आई हैं जिसमें 17 बार एसआरएच ने जीत हासिल की है। 7 बार मुकाबला पंजाब की झोली में रहा है। ये आंकड़े पंजाब किंग्स की नींद हराम कर सकते हैं।

एसआरएच के मौजूदा सीजन के प्रदर्शन पर नजर डालें तो नए कप्तान ईशान किशन के नेतृत्व में खेल रही टीम 3 मैचों में 1 जीत और 2 हार के साथ 2 अंक लेकर छठे स्थान पर है। एसआरएच की समस्या उनके टॉप ऑर्डर का न चल पाना है। ईशान किशन, हेनरिक क्सालेन और नितीश रेड्डी की फॉर्म ने जरूर मध्यक्रम में राहत दी है।

गेंदबाजी में पैनापन न होना और अनुभव की कमी भी टीम के लिए समस्या रही है।

एसआरएच का आत्मविश्वास पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका पुराना रिकॉर्ड बढ़ाएगा और वे जीत की लय में लौटने की कोशिश करेंगे। वहीं पंजाब पुराने रिकॉर्ड को भुलाते हुए 2022 के बाद इस टीम के खिलाफ पहली जीत करना चाहेगी और सीजन में जारी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें