मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीएल 2026: लगातार 7 गेंदों पर बाउंड्री, 15 बॉल में अर्धशतक, अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आईपीएल 2026: लगातार 7 गेंदों पर बाउंड्री, 15 बॉल में अर्धशतक, अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास

हैदराबाद। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की तरफ से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। शनिवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेलते हुए अभिषेक ने महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।

इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों के साथ 59 रन की पारी खेली। इस दौरान ट्रेविस हेड के साथ 5.5 ओवरों में 75 रन की साझेदारी की।

यह आईपीएल करियर में उनका सबसे तेज अर्धशतक रहा। इससे पहले एसआरएच की तरफ से सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में अभिषेक शर्मा ही शीर्ष पर थे, लेकिन साल 2024 में उन्होंने उस पारी मे मुंबई इंडियंस के विरुद्ध 16 गेंदों में यह कारनामा किया था।

उनके अलावा, एसआरएच की तरफ से खेलते हुए ट्रेविस हेड ने दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध आईपीएल 2024 में 16-16 गेंदों में 50 रन का आंकड़ा छुआ था।

सीएसके के विरुद्ध इस मैच के दौरान अभिषेक शर्मा ने लगातार 7 गेंदों पर बाउंड्री लगाईं। उन्होंने चौथे ओवर की अंतिम 2 गेंदों पर चौके लगाने के बाद पांचवें ओवर की आखिरी 5 गेंदों पर 3 छक्के और 6 चौके लगाए।

हैदराबाद में खेले जा रहे इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

इस मुकाबले में दोनों टीमें एक-एक बदलाव के साथ उतरी हैं। सीएसके ने खलील अहमद के स्थान पर मुकेश चौधरी को मौका दिया है, जबकि एसआरएच ने हर्ष दुबे के स्थान पर दिलशान मदुशंका को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।

ईशान किशन की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन और ईशान मलिंगा के साथ इस मैच में उतरी है।

दूसरी ओर, ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में सीएसके संजू सैमसन (विकेटकीपर), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह के साथ यह मैच खेल रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें