मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीएल 2026: सभी 10 टीमों ने खेल लिया अपना पहला मैच, शीर्ष-4 में मौजूद ये टीमें

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आईपीएल 2026: सभी 10 टीमों ने खेल लिया अपना पहला मैच, शीर्ष-4 में मौजूद ये टीमें

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण (आईपीएल 2026) में सभी 10 टीमों ने अपने पहले मुकाबले खेल लिए हैं। कुछ टीमें अपने प्रदर्शन की बदौलत मजबूत नजर आ रही हैं, तो कई टीमों को अपने प्रदर्शन बहुत सुधार करना है। आइए देखते हैं कि बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच हुए मैच के बाद अंक तालिका में किन टीमों ने शीर्ष 4 में अपनी जगह बनाई है?

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) अंकतालिका में पहले स्थान पर मौजूद है। आरआर ने अपने पहले मैच में सीएसके को 8 विकेट से हराया था।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) दूसरे स्थान पर काबिज है। आरसीबी ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से हराया था।

बुधवार को एलएसजी को हराने वाली डीसी तीसरे स्थान पर काबिज है। डीसी ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।

मुंबई इंडियंस चौथे स्थान पर है। मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया था।

पंजाब किंग्स पांचवें स्थान पर है। पंजाब ने अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया था।

अब तक हुए 5 मैचों में इन्हीं टीमों ने जीत दर्ज की है और सभी के 2-2 अंक हैं। अंक तालिका में स्थान रन रेट के आधार पर तय किया गया है।

गुजरात टाइटंस (जीटी) छठे, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) सातवें, लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) आठवें, सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) नौवें, और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) दसवें स्थान पर हैं।

ये सभी पांच टीमें अपना पहला मैच हारी हैं। अंकतालिका में इनका स्थान भी रन रेट के आधार पर तय किया गया है।

टूर्नामेंट बहुत लंबा है। अभी पहला चरण भी पूरा नहीं हुआ है, इसलिए सभी टीमों के पास अपनी कमजोरियों में सुधार करते हुए शीर्ष स्थान पर पहुंचने का मौका है। देखना होगा कि शीर्ष-4 में मौजूद टीमें आगे भी अपना स्थान बरकरार रखती हैं, या फिर अन्य टीमें जगह बनाती हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें