मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीएल 2024: धीमी ओवर गति के लिए दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत पर लगा जुर्माना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर रविवार

को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग

(आईपीएल) 2024 मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना

लगाया गया है।

आईपीएल द्वारा सोमवार को जारी एक आधिकारिक

बयान में कहा गया, “दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर 31 मार्च को

विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम

में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2024 मैच के दौरान धीमी ओवर गति

बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है। चूँकि न्यूनतम ओवर गति अपराधों से

संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सीज़न का पहला अपराध

था, इसलिए पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।”

मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई को 20 रन से हराकर लीग में अपनी पहली जीत दर्ज की।

इस

मुकाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेविड वार्नर (52) और

कप्तान ऋषभ पंत (51) के अर्धशतकों व पृथ्वी शॉ (27 गेंद 43 रन, 4 चौके, 2

छक्के) की तेज पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 191 रन बनाए।

जवाब

में चेन्नई की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 171 रन ही बना सकी। चेन्नई के

लिए अजिक्या रहाणे (45), डेरिल मिचेल (34) और महेन्द्र सिंह धोनी (नाबाद

37, 16 गेंद 4 चौके, 3 छक्के) ने महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें