मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीएल 2024 : धीमी ओवर गति के कारण आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस पर लगा जुर्माना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान

फाफ डु प्लेसिस पर रविवार को ईडन गार्डन्स, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर)

के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगाया गया है।

इंडियन

प्रीमियर लीग (आईपीएल) द्वारा रविवार देर रात जारी एक आधिकारिक बयान में

कहा गया, “आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस पर 21 अप्रैल, 2024 को ईडन

गार्डन्स, कोलकाता में केकेआर के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024

के 36वें मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के बाद जुर्माना लगाया गया

है। चूँकि न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के

तहत यह उनकी टीम का सीज़न का पहला अपराध था, डु प्लेसिस पर 12 लाख रुपये का

जुर्माना लगाया गया।”

मैच की बात करें तो केकेआर ने इस

बेहद रोमांचक मुकाबले में आरसीबी को 1 रन से हरा दिया। केकेआर ने पहले

बल्लेबाजी करते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर (50 रन) के अर्धशतक और फिल सॉल्ट

(48), रिंकू सिंह (24), आंद्रे रसल (नाबाद 27) और रमनदीप सिंह (नाबाद 24)

की तेज पारियों की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट पर 222 रन बनाए।

जवाब

में आरसीबी की टीम विल जैक्स (55) और रजत पाटीदार (52) के अर्धशतकों और

आखिर में करण शर्मा के (7 गेंद 20 रन) की तेज पारी के बावजूद 20 ओवर में

221 रन ही बना सकी और 1 रन से मैच हार गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें