मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीएल: केकेआर के खिलाफ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ने से बाहर हुआ गुजरात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। पिछले साल की उपविजेता गुजरात टाइटंस की टीम

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 से बाहर हो गई है। सोमवार को कोलकाता

नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ने के बाद गुजरात

बाहर हो गया। दूसरी ओर,केकेआर ने अब शीर्ष-दो में जगह पक्की कर ली है,

जिससे उन्हें प्लेऑफ के माध्यम से फाइनल तक पहुंचने का अतिरिक्त मौका मिलने

का फायदा मिल सकता है।

केकेआर आखिरी बार 10 साल पहले 2014 में शीर्ष दो में रही थी, जब उन्होंने खिताब भी जीता था।

इस

परिणाम ने यह भी सुनिश्चित कर दिया कि दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर

जाइंट्स के बीच मुकाबला अब नॉकआउट गेम होगा, जिसमें हारने वाला निश्चित रूप

से बाहर हो जाएगा। गुजरात और केकेआर दोनों अभी भी अंकतालिका को प्रभावित

कर सकते हैं। दोनों टीमों का एक-एक मैच शेष है। गुजरात 16 मई को प्लेऑफ के

दावेदारों में से एक सनराइजर्स हैदराबाद से मुकाबला करने के लिए हैदराबाद

जाएगा, जबकि केकेआर की टीम 19 मई को राजस्थान रॉयल्स से मुकाबला करने के

लिए गुवाहाटी जाएगी, जो सीजन का अंतिम लीग मैच भी होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें