मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश में 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतरे : सीएम मोहन यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश में 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतरे : सीएम मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि राज्य में औद्योगिक विकास की रफ्तार तेज है और अब तक 10 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतर चुके हैं । राजधानी भोपाल में आयोजित विकसित मध्य प्रदेश कांक्लेव के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य की औद्योगिक मित्र नीतियों का हवाला देते हुए कहा कि जो एक बार मध्यप्रदेश आता है, यहीं का होकर रह जाता है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मौके पर राज्य सरकार द्वारा निवेशकों के लिए दी जा रही सुविधाएं और राज्य में उपलब्ध बिजली, सड़क, पानी सहित अन्य सुविधाओं का हवाला देते हुए निवेशकों को प्रदेश की संभावनाओं से अवगत कराया। इस मौके पर मुख्यमंत्री यादव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में मध्यप्रदेश दो ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की उद्योग अनुकूल नीतियों और पारदर्शी व्यवस्था के परिणामस्वरूप अब तक प्राप्त निवेश प्रस्तावों में से लगभग 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं। मध्यप्रदेश आज देश के सबसे तेजी से प्रगति करने वाले राज्यों में शामिल है। दरअसल राज्य में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे हैं।

एक तरफ जहां भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट आयोजित की जा चुकी है तो वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव कई देशों का दौरा कर निवेशकों को राज्य में आमंत्रित कर चुके हैं। इसके अलावा राज्य में क्षेत्र स्तर पर रीजनल कान्क्लेव का भी आयोजन भी राज्य सरकार की ओर से किया जा रहा है। राज्य सरकार के इन प्रयासों से निवेशकों में भरोसा बढ़ा है और तेजी से निवेश भी हो रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें