मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

इंवेस्टमेंट के नाम पर युवक से छह लाख की ठगी : 35 हजार कराए होल्ड

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
इंवेस्टमेंट के नाम पर युवक से छह लाख की ठगी : 35 हजार कराए होल्ड

जोधपुर। शहर के झंवर पुलिस थाना क्षेत्र में खाटावास में रहने वाले एक युवक से शातिर ने इंवेस्टमेेंट के नाम पर छह लाख की ठगी कर ली। मामला पुलिस के पास पहुंचने पर 35 हजार रूपए होल्ड भी कराए गए, मगर बाकी की रकम अब तक नहीं मिल पाई। पीडि़त ने घटना को लेकर झंवर थाने में रिपोर्ट दी है। पूर्व में मामला परिवाद में रखा गया था।थानाधिकारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि खाटावास का रहने वाला हिम्मत सिंह पुत्र उमरदान चारण के पास में नवंबर माह में किसी शख्स का कॉल आया और उसे रूपए इंवेस्ट करने का बोलकर रकम पर अच्छे मुनाफे का प्रलोभन दिया था। इस पर झांसे में आए हिम्मत सिंह ने दो बार में डेढ़- डेढ़ लाख जलजोग स्थित एसबीआई की शाखा से शातिर के खाते में ट्रांसफर किए थे, उसके बाद में और रूपए ऑनलाइन भेजे गए। उससे तकरीबन 6-7 लाख रूपयों की ठगी हुई है। उसने अपने साथ हुई ठगी को लेकर साइबर थाने में भी रिपोर्ट दी। बाद में पुलिस के पास में परिवाद आने पर कार्रवाई करते हुए 35 हजार रूपए होल्ड भी कराए गए। मगर शेष रकम नहीं मिली। अब उसने झंवर थाने में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कराया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें