मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

एनआईए ने बिहार समेत 6 राज्यों में की छापेमारी, पांच लोगों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एनआईए ने बिहार समेत 6 राज्यों में की छापेमारी, पांच लोगों को किया गिरफ्तार

एनआईए ने बिहार समेत 6 राज्यों में की छापेमारी, पांच लोगों को किया गिरफ्तार

गोपालगंज। मानव तस्करी और साइबर धोखाधड़ी मामले में एनआईए ने बिहार समेत देश के 6 राज्यों में छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एनआईए की टीम ने गोपालगंज में छापेमारी कर मानव तस्करी के आरोप में होटल कारोबारी के बेटे को गिरफ्तार किया है। एनआईए की छापेमारी से हड़कंप मच गया है गिरफ्तार सभी आरोपी थाईलैंड, कंबोडिया और वियतनाम से लाओस एसईजेड तक भारतीय युवाओं को अवैध रूप से सीमा पार करने की सुविधा प्रदान करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से सक्रिय तस्करों के साथ काम कर रहे थे। दरअसल, राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने छह राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में संयुक्त रूप से कई स्थानों पर छापेमारी की। एनआईए की टीम ने साइबर अपराध से जुड़े मानव तस्करी के एक मामले में स्थानीय पुलिस के साथ अभियान चलाया गया, जिसमें पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। बिहार के अलावा महाराष्ट्र, यूपी, गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में 15 स्थानों पर कार्रवाई के बाद वडोदरा के मनीष हिंगू, गोपालगंज के प्रह्लाद सिंह, दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नबियालम रे, गुरुग्राम के बलवंत कटारिया और चंडीगढ़ के सरताज सिंह को गिरफ्तार किया गया है। गोपालगंज से एनआईए की टीम ने होटल संचालक केशव सिंह के बेटे प्रह्लाद सिंह को किया गिरफ्तार किया है। प्रह्लाद सिंह पर लोगों को गलत वीजा पासपोर्ट के जरिए विदेश भेजने का आरोप है। एनआईए की टीम ने सोमवार की देर रात गोपालगंज में की कर्रवाई की। प्रह्लाद थावे स्थित एमके इंटरनेशनल होटल के संचालक केशव सिंह का बेटा है। एनआईए को पता चला है कि आरोपी एक संगठित तस्करी सिंडिकेट में शामिल थे, जो रोजगार के झूठे वादे पर भारतीय युवाओं को लुभाने और विदेशों में तस्करी करने में लगे हुए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें