मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

बॉडी बिल्डर ने जिम में की आत्महत्या, मोबाइल कैमरे में कैद हुआ राज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बॉडी बिल्डर ने जिम में की आत्महत्या, मोबाइल कैमरे में कैद हुआ राज

चित्तौड़गढ़। शहर के प्रतापनगर क्षेत्र में रहने वाले बॉडी बिल्डर ने बुधधार रात को कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित एक जिम में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। इस जिम में ट्रेनर भी यही युवक था। मामले की जानकारी गुरुवार सुबह मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। बॉडी बिल्डर के ऑन कैमरा आत्महत्या की बात भी सामने आ रही है। साथ ही जिम में सीसी टीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। पुलिस गहनता से मामले की जांच में जुटी हुई है।जानकारी में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ शहर के प्रतापनगर निवासी जय किशन उर्फ जैकी पुत्र हरिप्रसाद हरिप्रसाद लोट बॉडी बिल्डर है। यह राजस्थान केसरी, पूर्व चित्तौड़गढ़ केसरी सहित कई किताब जीत चुका है। वर्तमान में जैकी कोतवाली थाना इलाके में सिटी पेट्रोल पंप से पहले स्थित जिम पर ट्रेनर हैं। बुधवार रात को यह जिम पर ही रुक गया था। रात करीब तीन बजे बाद इसने अज्ञात कारणों से जिम में ही रस्सी से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह शहर के लोग जिम करने के लिए आए तो अवाक रह गए। यहां जिम में ट्रेनर जैकी फंदे पर लटका हुआ था। इसकी जानकारी मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।सूचना पर पूर्व पार्षद विजय चौहान, भाजपा नेता गौरव त्यागी, पृथ्वीराज खटीक सहित कई लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक के भाई सन्नी लौट की रिपोर्ट पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। इधर, कोतवाली थानाधिकारी भवानी सिंह ने मामले की जानकारी ली। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिम में सीसी टीवी कैमरे लगे हुवे हैं, जिनकी जांच में मामले का खुलासा हो सकता है। वहीं सूत्रों की माने जिम ट्रेनर ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर आत्महत्या की है। मौके पर एक मोबाइल भी पुलिस को मिला है। इसकी एफएसएल जांच करवाई जाएगी। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। प्रेम प्रसंग या अन्य कोई कारण, इस संबंध में पुलिस जांच में जुटी हुई है। मोबाइल की जांच से आत्महत्या के कारणों का खुलासा होगा। जिम ट्रेनर एवं बॉडी बिल्डर जैकी लौट के निधन की सूचना से खेल प्रेमियों में शौक छा गया। सामाजिक संगठनों के अलावा खेल प्रेमियों ने भी शोक जताया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें