मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

आरपीएससीः विभिन्न पदों का साक्षात्कार कार्यक्रम जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आरपीएससीः विभिन्न पदों का साक्षात्कार कार्यक्रम जारी

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा गुरूवार को विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके तहत नवंबर माह में सहायक आचार्य, 2023 (कॉलेज शिक्षा विभाग), शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक, 2024 (संस्कृत शिक्षा विभाग) एवं सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) के पदों हेतु साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।कॉलेज शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग के साक्षात्कारकॉलेज शिक्षा विभाग भर्ती के तहत विभिन्न विषयों और संस्कृत शिक्षा विभाग में शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक के पदों के लिए निर्धारित साक्षात्कार तिथियों के अनुसार राजस्थानी - 06.11.2025 और 07.11.2025, प्राणीशास्त्र (अंतिम चरण)- 06.11.2025 से 13.11.2025 तक, भूगोल (द्वितीय चरण)- 06.11.2025 से 13.11.2025 तक, समाजशास्त्र (अंतिम चरण)- 10.11.2025 से 13.11.2025 तक, गारमेंट प्रोडेक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट - 14.11.2025, जैनोलॉजी - 14.11.2025 और शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक के साक्षात्‍कार 14.11.2025 को होंगे।उक्त साक्षात्कारों में सम्मिलित होने वाले ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पूर्व में विस्तृत आवेदन पत्र आयोग को प्रस्तुत नहीं किए हैं, उन्हें विस्तृत आवेदन पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर और उसे भरकर साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में मय समस्त प्रमाण पत्रों की फोटो प्रतियों सहित आवश्यक रूप से प्रस्तुत करने होंगे।चिकित्सा शिक्षा विभागसहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती- 2021 के अन्तर्गत कार्डियो वेस्क्यूलर एंड थोरेसिक सर्जरी (सुपर स्पेशियलिटी), गेस्ट्रोएंटरोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी) एवं पिडियाट्रिक कार्डियोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी) के पदों हेतु साक्षात्कार का आयोजन 14 नवंबर 2025 को किया जाएगा।साक्षात्कार के समय सभी अभ्यर्थियों को स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटो युक्त मूल पहचान पत्र एवं समस्त मूल प्रमाण पत्र मय फोटो प्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करना होगा अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथा समय अपलोड कर दिए जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें