मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:43 · नई दिल्ली संस्करण

अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, रेल यात्रियों से लूटे 10 लाख के जेवर बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, रेल यात्रियों से लूटे 10 लाख के जेवर बरामद

कटनी। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के कीमती सामान की चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का कटनी जीआरपी ने भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 10.30 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में दो पुराने हिस्ट्रीशीटर और जीआरपी के निगरानी बदमाश भी शामिल हैं।

रेल पुलिस अधीक्षक जबलपुर सुंदर सिंह कनेश ने गुरूवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि रेल क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान कटनी जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए शरद उर्फ गोलू झारिया, अमित सिंह खगार, सौरभ कुल्हाड़ा, राहुल ठाकुर और हर्ष खगार को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक सोने का हार, तीन मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमके, एक जोड़ी टॉप्स, दो सोने की अंगूठियां तथा एक सोने की बाली सहित कुल 10 लाख 30 हजार 848 रुपये मूल्य के जेवर बरामद किए हैं।

जांच में सामने आया कि गिरोह के दो मुख्य आरोपी पहले से ही जीआरपी थाना कटनी के निगरानी बदमाश हैं और लंबे समय से रेल यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कटनी जीआरपी टीम की रेल पुलिस अधीक्षक ने सराहना करते हुए शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें