मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

महराजगंज लोस सीट पर वोटिंग को लेकर छपरा में 25 मई तक बढ़ाई गयी इंटरनेट पर बैन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना,। बिहार के छपरा में पिछले दिनों हुए चुनावी हिंसा में एक की

मौत के बाद एहतियात के तौर पर प्रशासन की ओर से इंटरनेट पर लगाये गये

प्रतिबंध की अवधि और दो दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। छपरा में अब 25 मई तक

इंटरनेट सेवा पर पाबंदी रहेगी।

इससे पूर्च गृह विभाग ने पहले 23 मई

तक ही इंटरनेट सेवा बाधित रखने का निर्देश दिया था लेकिन, लोकसभा चुनाव के

छठे चरण में महाराजगंज सीट पर होने वाले मतदान को देखते हुए अब इस रोक की

अवधि बढ़ाकर 25 मई तक कर दी गई है। छपरा में हुए मतदान के दौरान और उसके

बाद हुए बवाल मामले में पुलिस ने राजद एवं भाजपा के 150 समर्थकों पर केस

दर्ज किया है।

छपरा के पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला ने कहा कि

इंटरनेट पर बैन दो दिन के लिए बढ़ा दी गयी है। स्थिति पूर्णतया नियंत्रण

में है। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में महाराजगंज सीट पर होने वाले चुनाव को

देखते हुएअब इस रोक की अवधि बढ़ाकर 25 मई तक कर दी गयी है।

सारण के

डीएम और एसपी की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट में यह आशंका

जताई गई है कि महाराजगंज में होने वाले चुनाव में सारण के कुछ असामाजिक

तत्व इंटरनेट का इस्तेमाल आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार या अफवाह फैलाने में

कर सकते हैं। ऐसे में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंटरनेट मीडिया पर

रोक की अनुशंसा की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें