मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:51 · नई दिल्ली संस्करण

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजस्थान में कई कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जयपुर,। राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया

गया। प्रदेश के सभी शहरों में जिला स्तरीय योग कार्यक्रमों के साथ अलग-अलग

संस्थाओं ने भी ध्यान व योग के कार्यक्रम आयोजित किए। जयपुर में राज्य

स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों ने सवाई

मानसिंह स्टेडियम में योग किया।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने

योग समारोह में उपस्थित जनों को "योग स्वयं के लिए और समाज के लिए" का

संकल्प दिलाया। उन्होंने सभी के सुखी होने, सभी के निरोग रहने और राष्ट्र

और समाज के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। इससे पहले उन्होंने

सामूहिक समारोह में सभी के साथ योग आसन और प्राणायाम क्रियाएं भीं की।

मुख्यमंत्री

भजन लाल शर्मा ने सबके साथ योग करते हुए स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने योग दिवस की बधाई देते हुए कहा- योग के साथ सभी स्वस्थ्य

रहें और मस्त रहें। योग हमारी संस्कृति है और हमारे ऋषि-मुनियों का

आशीर्वाद है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे विश्व स्तर पर पहुंचाने का काम किया

है।

राज्य स्तरीय समारोह में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उप

मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित अन्य मंत्रियों और विधायकों, जन

प्रतिनिधियों, मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित विभिन्न विभागों के

उच्चाधिकारियों, गणमान्य जनों और आम जन ने योग, प्राणायाम किए।

पाकिस्तान

से सटे बॉर्डर एरिया में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने योग के माध्यम से

फिट रहने का संदेश दिया। जैसलमेर में बीएसएफ के जवानों ने करीब एक घंटे तक

योग व अन्य क्रियाएं की। जवान बीते कई दिनों से तैयारियों में जुटे थे।

पुष्कर

में सैंड आर्टिस्ट ने प्रधानमंत्री मोदी का एक ध्यान करते हुए स्टैच्यू भी

बनाया। आबूरोड में ब्रह्मकुमारी आश्रम में 10 हजार लोगों ने एक साथ योगकर

फीट रहने का संदेश दिया। भरतपुर के जवाहर बुर्ज पर शाला क्रीड़ा संगम भरतपुर

संस्थान की ओर से योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने बुर्ज

के अलग-अलग जगह खड़े होकर सूर्य नमस्कार समेत कई योगासन किए। यहां स्वीमिंग

पूल के अंदर लोगों ने ध्यान लगाया।

अजमेर में योगासन एथलीट

अर्जुन प्रमाण ने पुलिस लाइन ग्राउंड में अलग-अलग योग मुद्राओं का प्रदर्शन

किया। अर्जुन पिछले 10 सालों से योग मुद्राओं का प्रदर्शन कर रहे हैं।

बीकानेर

में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी योग कार्यक्रम में शामिल हुए।

उदयपुर के गांधी ग्राउंड में हजारों शहरवासियों ने एक साथ ध्यान लगाया।

कोटा के श्रीनाथपुरम स्टेडियम में योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ। इसमें हजारों

की संख्या में शहरवासी शामिल हुए। जोधपुर के अलग-अलग पर्यटक स्थलों पर योगा

एलाइंस टीम के खिलाड़ियों द्वारा योग आसनों के पिरामिड बनाए गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें