मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा, 21 जून को देश भर आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर

हैं। इसको लेकर शुक्रवार को सूचना और प्रसारण मंत्रालय और आयुष मंत्रालय ने

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजनों की समीक्षा शुरू कर दी।

सूचना

और प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू और आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य

राजेश कोटेचा ने शुक्रवार को 21 जून को मनाए जाने वाले आगामी योग

कार्यक्रमों की मीडिया और आउटरीच गतिविधियों की समीक्षा की।

आयुष

मंत्रालय ने जानकारी दी कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की मीडिया इकाइयां

योग अभ्यास के लाभों के बारे में जागरूकता के साथ-साथ सामान्य योग

प्रोटोकॉल (सीवाईपी) के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न

कार्यक्रम गतिविधियों का आयोजन करने की तैयारी कर रही हैं। प्रेस सूचना

ब्यूरो, प्रसार भारती, न्यू मीडिया विंग और अन्य सहित विभिन्न मीडिया

इकाइयों द्वारा प्रमुख गतिविधियों की योजना बनाई गई है।

इसके तहत

लोक सेवा प्रसारक, प्रसार भारती दूरदर्शन (डीडी) एवं ऑल इंडिया रेडियो

(एआईआर) नेटवर्क के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों का प्रसारण करेगा।

दूरदर्शन सुबह के विशेष लाइव शो प्रसारित करने के साथ-साथ योग विशेषज्ञों

के साथ कार्यक्रम एवं साक्षात्कार प्रसारित करेगा। आकाशवाणी आयुष मंत्रालय

के तहत एक स्वायत्त संगठन 'मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान' के सहयोग

से योग को जीवन शैली के रूप में बढ़ावा देने और लोगों के समग्र कल्याण के

लिए कार्यक्रम प्रसारित करेगा। आयुष मंत्रालय ने एक 'योग गीत' तैयार किया

है, जिसे सभी मीडिया प्लेटफार्मों पर साझा किया जाएगा।

योग के सर्वश्रेष्ठ कवरेज करने वालों को मिलेगा पुरस्कार

योग

के प्रचार प्रसार में मददगार मीडिया संस्थानों को सूचना एवं प्रसारण

मंत्रालय सम्मानित करेगा। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान

की शुरुआत दो साल पहले की थी। इस साल भी निजी मीडिया संस्थानों को

प्रोत्साहित करने की पहल जारी रखते हुए यह पुरस्कार दिए जाएंगे। सूचना और

प्रसारण मंत्रालय ने योग के संदेश को फैलाने में प्रिंट, टीवी और रेडियो

में मीडिया हाउस एवं कंपनियों के योगदान को मान्यता देने के लिए नौ जून

2023 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान की स्थापना की थी।

पुरस्कार

श्रेणियों में योग को लेकर 'अखबार में सर्वश्रेष्ठ मीडिया कवरेज',

'इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (टीवी) में सर्वश्रेष्ठ मीडिया कवरेज' और

'इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (रेडियो) में योग को लेकर सर्वश्रेष्ठ मीडिया कवरेज'

शामिल हैं। इस वर्ष के पुरस्कार, पिछले वर्ष के पुरस्कारों के साथ, योग

दिवस के बाद समारोह में प्रदान किए जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें