मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तेज, रातभर सड़क पर डटे; आज ओपीडी-ओटी का बहिष्कार

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल में एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग को लेकर साेमवार सुबह शुरू हुआ आंदोलन मंगलवार सुबह भी जारी रहा।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन33 बार पढ़ा गया
इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तेज, रातभर सड़क पर डटे; आज ओपीडी-ओटी का बहिष्कार

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल में एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग को लेकर साेमवार सुबह शुरू हुआ आंदोलन मंगलवार सुबह भी जारी रहा। मुख्यमंत्री निवास की ओर मार्च के दौरान लाठीचार्ज और वॉटर कैनन के इस्तेमाल के विरोध में प्रदर्शनकारी इंटर्न डॉक्टर कमला पार्क की सड़क पर रातभर धरने पर बैठे रहे। मंगलवार को आंदोलन के समर्थन में जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जेडीए) भी सामने आ गया है। जेडीए के अनुसार आज मंगलवार काे हमीदिया अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर नियमित ओपीडी और इलेक्टिव ओटी का बहिष्कार करेंगे, हालांकि इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी।

जेडीए मध्यप्रदेश के वाइस प्रेसिडेंट अनुराग भारती ने देर रात बताया कि कलेक्टर और सीएमई के साथ बातचीत हुई है, लेकिन इंटर्न डॉक्टर अपनी मांगों पर कायम हैं। डॉक्टरों की मांग है कि स्टाइपेंड में तत्काल बढ़ोतरी की जाए। साथ ही प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज और वॉटर कैनन के इस्तेमाल के लिए जिम्मेदारी तय कर संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाए।

चिकित्सक संगठनों ने जताया विरोध

मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश मालवीय देर रात प्रदर्शनकारी इंटर्न डॉक्टरों से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों पर लाठीचार्ज और वॉटर कैनन के इस्तेमाल से चिकित्सक समुदाय में नाराजगी है। उन्होंने घटना को चिकित्सक समुदाय के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि मांगों का समाधान नहीं होने पर प्रदेश का चिकित्सक समुदाय इंटर्न डॉक्टरों के साथ खड़ा रहेगा।

एबीवीपी ने भी की कार्रवाई की निंदा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने भी इंटर्न डॉक्टरों पर लाठीचार्ज और वॉटर कैनन के इस्तेमाल की निंदा की है। संगठन ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखना छात्रों का अधिकार है। एबीवीपी ने घायल इंटर्न डॉक्टरों को नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराने, घटना की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों व पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।

एफएआईएमए इंडिया बोला- बातचीत से निकले समाधान

एफएआईएमए इंडिया के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. आकाश सोनी ने कहा कि संगठन ने 27 जुलाई को मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को इंटर्न डॉक्टरों की मांगों को लेकर पत्र लिखा था, लेकिन अब तक इस पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सरकार से बल प्रयोग के बजाय बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की। उन्होंने उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ का उदाहरण देते हुए कहा कि संवाद के जरिए ऐसे मामलों का समाधान संभव है।

ओपीडी-ओटी प्रभावित, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी चालू

जेडीए के मुताबिक मंगलवार को रेजिडेंट डॉक्टर हमीदिया अस्पताल की नियमित ओपीडी और इलेक्टिव ओटी का बहिष्कार करेंगे। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। डॉक्टरों का कहना है कि सरकार के साथ बातचीत और मांगों पर ठोस आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें