मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

दो फरवरी से इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा ,32 केंद्रों पर 24302 परीक्षार्थी होंगे शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दो फरवरी से इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा ,32 केंद्रों पर 24302 परीक्षार्थी होंगे शामिल

बक्सर। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसको लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में जिला दंडाधिकारी साहिला एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य द्वारा संयुक्त रूप से परीक्षा से जुड़े पदाधिकारियों और कर्मियों की ब्रीफिंग की गई।

यह परीक्षा 2 से 13 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित होगी। बक्सर अनुमंडल में 22 एवं डुमरांव अनुमंडल में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 24,302 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि परीक्षार्थी जूता-मोजा पहनकर परीक्षा भवन में प्रवेश नहीं करेंगे। निर्धारित समय से विलंब होने पर प्रवेश वर्जित रहेगा।

परीक्षा केंद्रों पर दो स्तरों पर तलाशी, सीसीटीवी/वीडियोग्राफी, जोन व सुपर जोन की व्यवस्था, दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गई है। मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं नकल सामग्री पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम, 1981 के तहत कदाचार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही, ट्रैफिक, बिजली, स्वास्थ्य, अग्निशमन एवं साइबर निगरानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिला प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से नियमों का पालन कर परीक्षा में सहयोग करने की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें