मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

गिरिडीह लोकसभा सीट पर एनडीए - इंडिया ब्लॉक की लड़ाई होगी दिलचस्प

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गिरिडीह लोकसभा सीट पर एनडीए - इंडिया ब्लॉक की लड़ाई होगी दिलचस्प

गिरिडीह लोकसभा सीट पर एनडीए - इंडिया ब्लॉक की लड़ाई होगी दिलचस्प

इस बार गिरिडीह लोकसभा सीट पर एनडीए - इंडिया ब्लॉक की लड़ाई दिलचस्प होगी। गिरिडीह लोकसभा सीट पर एनडीए का मुकाबला झामुमो से रहा है। 2004 में जीत के बाद झामुमो इस सीट पर फतह हासिल नहीं कर सका है। इस बार झामुमो ने टुंडी विधायक मथुरा महतो को उम्मीदवार बनाया है। मथुरा महतो क्षेत्र के लोकप्रिय नेता हैं। यहां इनका मुकाबला एनडीए के चंद्रप्रकाश चौधरी से है। राजनीति के धुरंधर माने जाने वाले मथुरा महतो की पकड़ गिरिडीह संसदीय क्षेत्र में काफी बेहतर मानी जाती।अब हम गिरिडीह लोकसभा सीट की बात करें तो इस सीट पर पहली दफा झामुमो ने 1991 में जीत दर्ज की थी। 1991 में झामुमो की टिकट पर बिनोद बिहारी महतो ने जीत दर्ज की. इसके बाद जब बिहार से झारखंड अलग हो गया तो वर्ष 2004 में झामुमो के टेकलाल महतो ने जीत दर्ज की। 2009 में टेकलाल महतो हार गए। भाजपा के रवींद्र कुमार पांडेय ने उन्हें पराजित किया। टेकलाल महतो के निधन के बाद 2014 में झामुमो ने इस सीट से जगरनाथ महतो को उम्मीदवार बनाया। हालांकि 2014 के चुनाव में भी झामुमो को हार का सामना करना होगा। इस चुनाव में भाजपा के रवींद्र कुमार पांडेय ने झामुमो के जगरनाथ महतो को हराया। इसी तरह 2019 के चुनाव में झामुमो ने फिर से जगरनाथ महतो को अपना उम्मीदवार घोषित किया। इस चुनाव में एनडीए की तरफ सें आजसू पार्टी नेता चंद्रप्रकाश चौधरी खड़े हुए। चंद्रप्रकाश ने जगरनाथ महतो को 248347 मतों से पराजित कर दिया। अब 2024 में झामुमो ने मथुरा को मैदान में उतारा है। इस बार भी यहां एनडीए की तरफ से चंद्रप्रकाश ही उम्मीदवार हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें