मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

किसानों के बाद मध्य आय वर्ग को राहत की उम्मीद, स्मॉल सेविंग स्कीम्स की बढ़ सकती है ब्याज दर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । किसानों को राहत देने के लिए 14 फसलों की एमएसपी

बढ़ाने के बाद केंद्र सरकार मध्य आय वर्ग को भी राहत पहुंचाने वाली है।

उम्मीद की जा रही है कि इस साल जुलाई में केंद्र सरकार लघु बचत योजनाओं

(एसएसएस) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने का फैसला ले सकती है।

केंद्र

सरकार तिमाही आधार पर लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों की समीक्षा करती है।

इसके आधार पर इन योजनाओं की ब्याज दरों में बदलाव करने का फैसला लिया जाता

है। इसके पहले मार्च के अंतिम सप्ताह में अप्रैल से लेकर जून 2024 तक के

लिए लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों को तय किया गया था। अब अगले सप्ताह

केंद्र सरकार लघु बचत योजनाओं की समीक्षा के बाद ब्याज दरों में बढ़ोतरी का

फैसला ले सकती है।

इन लघु बचत योजनाओं में सुकन्या समृद्धि

योजना (एसएसवाई), पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ), राष्ट्रीय बचत प्रमाण

पत्र (एनएससी), वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस) और महिला सम्मान बचत

योजना जैसी योजनाएं शामिल है। इसके अलावा मंथली इनकम स्कीम और किसान विकास

पत्र जैसी योजनाएं भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

वरिष्ठ

नागरिक बचत योजना के तहत फिलहाल 8.2 प्रतिशत ब्याज दिया जाता है। मंथली

इनकम स्कीम के तहत 7.4 प्रतिशत, राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र योजना के तहत

7.7 प्रतिशत, पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम के तहत 7.1 प्रतिशत, किसान विकास

पत्र के तहत 7.5 प्रतिशत, सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 8.2 प्रतिशत, और

महिला सम्मान सेविंग स्कीम के तहत 7.5 प्रतिशत, ब्याज का भुगतान किया जा

रहा है। माना जा रहा है कि जुलाई से अगस्त की तिमाही के लिए इन बचत योजनाओं

में 0.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जा सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें