मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, छह आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, छह आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तर जिले के एंटी-नारकोटिक्स सेल ने एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दाे नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने इस गिरोह से कुल 14 पिस्तौल (13 देशी और 1 सेमी-ऑटोमैटिक), 18 जिंदा कारतूस और एक स्कूटी जब्त की है, जो हथियारों की सप्लाई में इस्तेमाल होती थी।उत्तरी जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजा बंथिया के अनुसार पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि दिल्ली में अवैध हथियारों की आपूर्ति हो रही है। सूचना के आधार कार्रवाई करते हुए बीती रात फरीदाबाद बस स्टैंड से मोहम्मद बिलाल (19) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 4 देशी पिस्तौल और 8 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। बिलाल से पूछताछ में पता चला है कि उसने हथियार अलीगढ़ निवासी आज़िम और हारुन से खरीदे थे और भलस्वा डेयरी व मुकुंदपुर क्षेत्र में कई बार सप्लाई की थी।पुलिस ने भलस्वा डेयरी से भी एक नाबालिग पकड़ा है, जिसके पास से 1 पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।मुकुंदपुर से गौरव कुमार झा की भी गिरफ्तारी हुई, इसके कब्जे से 2 पिस्तौल और 4 कारतूस बरामद हुए है। वहीं, अलीगढ़ से पुलिस ने आज़िम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल, 1 देशी कट्टा और 4 कारतूस बरामद किए हैं। इसी क्रम में पुलिस टीम ने भारत कुमार उर्फ भानु को 4 देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपितों से पूछताछ करने के बाद एक और नाबालिग को एक पिस्तौल के साथ पकड़ा गया है।डीसीपी के अनुसार पुलिस टीम अब आरोपितों के कॉल डिटेल्स, उनके परिचितों और अन्य लिंक की जांच कर रही है, ताकि इस पूरे हथियार नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचा जा सके।--------------

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें