मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, कई हथियार बरामद, दो महिलाएं गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, कई हथियार बरामद, दो महिलाएं गिरफ्तार

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के ढाका थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर एक अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यहां से पुलिस ने कई हथियार और गोलियां बरामद की हैं। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बरेवा गाँव निवासी खुर्शीद आलम अपने घर में अवैध अत्याधुनिक हथियार रखे हुए हैं। इस सूचना के बाद एक टीम गठित की गई। टीम ने संबंधित मकान का घेराव कर छापेमारी की।

उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान घर की तलाशी के क्रम में कई हथियार और नेपाल देश का रुपया बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि यहां से पुलिस ने दो पिस्टल, दो मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस, एक देसी बंदूक एवं तीन हजार नेपाली रुपया बरामद किया है। इस मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है। बता दें कि बुधवार को मोतिहारी में पुलिस ने हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने दो देसी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन और एक ऑटो जब्त किया है।

बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक ऑटो से शहर के बरियारपुर इलाके की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही छतौनी थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध ऑटो को रोककर तलाशी शुरू की।

तलाशी के दौरान ऑटो में सवार अब्बास खान नामक युवक के पास से एक देसी पिस्टल बरामद किया गया।

इसके बाद पुलिस ने ऑटो में बैठे सभी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर डीआईयू और एसटीएफ की टीम ने पकड़ीदयाल इलाके में छापेमारी कर दो अन्य युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक और देसी पिस्टल तथा पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें