मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

अंतरजिला चोर गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; आभूषण और हथियार बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अंतरजिला चोर गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; आभूषण और हथियार बरामद

सारण। पुलिस विशेष अभियान के तहत मुफस्सिल थाना ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक अंतरजिला संगठित चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मौके से गिरोह के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया, जबकि उनके अन्य सहयोगी भागने में सफल रहे। पुलिस ने आरोपितों के पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, नगदी, चोरी के औजार और वाहन बरामद किए हैं।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित विष्णुपुरा पुल के नीचे एक काले रंग की स्कॉर्पियो और कार में सवार कुछ अपराधी चोरी के सोने-चांदी के गहनों की खरीद-बिक्री के लिए इकट्ठा हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपितों की पहचान दरियापुर थाना क्षेत्र के टंडवा मगरपाल निवासी राहुल कुमार और दिघवारा थाना क्षेत्र के शीतलपुर पीरगंज निवासी मुन्ना कुमार के रूप में हुई है।

पूछताछ क्रम में राहुल कुमार ने खुलासा किया कि उनका गिरोह विभिन्न जिलों में सुनसान व बंद पड़े मकानों को निशाना बनाता था। चोरी किए गए गहनों को सोनारों के जरिए बेचकर रकम आपस में बांट ली जाती थी।

पहचान छिपाने के लिए वे वाहनों पर घिसे हुए या फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल करते थे ताकि सीसीटीवी कैमरों से बच सकें। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से 99,000 रुपए नगद, सोने का कंगन, तीन सोने की चैन, तीन मंगलसूत्र, हार, लॉकेट, झुमका, कमरधनी, सात जोड़े चांदी की पायल, सिकड़ी, बाजूबंद और सिक्के जप्त किया।

साथ ही साथ एक स्कॉर्पियो, घिसा हुआ नंबर प्लेट, हथौड़ा, छेनी, पेचकस, एक आईफोन, दो स्मार्टफोन, एक कीपैड मोबाइल, सात पहचान पत्र और पांच बैंक पासबुक बरामद किया।

इस संबंध में मुफस्सिल थाना में कांड संख्या-588/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य फरार सदस्यों और चोरी का सामान खरीदने वाले सोनारों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें