मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:50 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश में बारिश का जोर, स्ट्रॉन्ग सिस्टम के चलते बिगड़े हालात; 4 जिलों में स्कूल बंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश में बारिश का जोर, स्ट्रॉन्ग सिस्टम के चलते बिगड़े हालात; 4 जिलों में स्कूल बंद

भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले दो-तीन दिन से बारिश का दौर जारी है। मानसून सीजन का यह अब तक का सबसे स्ट्रॉन्ग सिस्टम बुधवार को भी एक्टिव रहेगा। इसका सबसे ज्यादा असर इंदौर संभाग में देखने को मिल सकता है। भोपाल और उज्जैन संभाग में कई जगह बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। नदियां उफान पर हैं। बारिश को देखते हुए भोपाल, रायसेन, गुना और खंडवा में आज सभी स्कूल बंद रहेंगे।

मौसम विभाग के मुताबिक इंदौर-उज्जैन संभाग के रतलाम, झाबुआ, धार, बड़वानी और इंदौर में भारी बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटे में इन जिलों में 4 इंच या इससे अधिक बारिश होने का अनुमान है। लगातार बारिश के चलते इन क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है।

प्रदेश में पिछले तीन दिनों से बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को भोपाल समेत आधे से ज्यादा प्रदेश में तेज बारिश हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य आपदा प्रबंधन के सिचुएशन रूम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हालात की समीक्षा की और प्रभावित लोगों से जुड़ी जानकारी ली। प्रदेश में अब तक 527 बाढ़ प्रभावित लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है।

भोपाल में दो दिन में करीब 8 इंच बारिश हो चुकी है। सोमवार और मंगलवार को यहां सभी स्कूल बंद रहे। करीब 200 मकानों में ढाई फीट तक पानी भर गया। कई रास्ते घंटों बंद रहे। जलभराव के कारण कुछ स्थानों पर ट्रांसफॉर्मर और डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स तक पानी पहुंच गया, जिसके चलते एहतियातन बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ी।

पिछले 24 घंटे में राजगढ़ जिले के ब्यावरा में 9 इंच, खिलचीपुर में 8 इंच, जीरापुर में 7.7 इंच, राजगढ़ शहर में 4.4 इंच, नरसिंहपुर में 3.7 इंच, पचोर में 3.7 इंच और सारंगपुर में 3.6 इंच बारिश दर्ज की गई। आगर-मालवा के सोयतकलां में 7.7 इंच और आगर शहर में 3.6 इंच बारिश हुई। शाजापुर के गुलाना में 3.8 इंच और शाजापुर शहर में 3.4 इंच पानी गिरा। गुना के कुंभराज में 3.7 इंच, मंदसौर के गरोठ में 2.7 इंच और उज्जैन के महिदपुर व माकड़ोन में ढाई-ढाई इंच बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग के अनुसार इंदौर क्षेत्र में लो प्रेशर एरिया और मानसून ट्रफ सक्रिय है। इसके अलावा दक्षिणी हिस्से से एक ट्रफ गुजर रही है। इन सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में पिछले 72 घंटे से बारिश हो रही है और बुधवार को भी इसका असर बना रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में एक नया चक्रवात सक्रिय हुआ है। इसके प्रभाव से आज एक नया लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। ऐसे में प्रदेश के लिए अगले चार दिन महत्वपूर्ण रहेंगे और बारिश का दौर आगे भी जारी रह सकता है।

खंडवा में रातभर हुई मूसलधार बारिश के बाद प्रशासन ने बुधवार को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। लगातार बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया। प्रशासन की ओर से प्रभावित इलाकों में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें