मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

धमतरी जिले में पड़ रही तेज गर्मी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

धमतरी ।मई माह में पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर

दिया है। सुबह नौ बजे से तेज हवाएं चल रही हैं। इसके चलते लोग हलकान हैं।

घर से बाहर निकलते समय लू के गर्म थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। तीन

मई को दिन का पारा 40 डिग्री को पार कर गया, इसके चलते लोग व्याकुल रहे। इन

दिनों चिलचिलाती भीषण गर्मी के चलते दोपहर के समय सड़क में आवाजाही कम हो

गई है।

इन दिनों तेज तपिश का दौर धमतरी में फिर से प्रारंभ

हो गया है। सुबह से चिलचिलाती तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़े दोपहर में

और ज्यादा झुलसा रहे हैं। दिन के तापमान में भी लगातार वृद्धि हो रही है।

पूरे दिन तेज गर्मी का अहसास हो रहा है। सुबह से तेज गर्मी और गर्म हवा

झुलसाने वाली रहती है। लाेगों को तेज गर्मी और धूप में घर से निकलने और

वापस आने- जाने में काफी परेशानी हो रही है।

मौसम विभाग का अनुमान

है कि आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह का रहेगा। तीन मई

को धमतरी का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1

डिग्री सेल्सियस अधिक है और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा। सुबह नौ बजने के

बाद गर्म हवा महसूस होने लगती है, धूप का असर भी सुबह से ही तेज रहता है।

शुक्रवार को लू चलने जैसा अहसास हुआ।

छोटे बच्चों को घर से

अनावश्यक बाहर ना निकालें-शहर के शिशु रोग विशेषज्ञ डा संदीप पटौंदा व डा

सीएल साहू व का कहना है कि तेज गर्मी में छोटे बच्चों को घर अनावश्यक बाहर

ना निकालें, साफ पानी और ताजा भोजन करें। घर से बाहर निकलते समय शरीर को

पूरी तरह ढंककर निकलें। धूप और गर्म हवा से बचें, फलों का सेवन करें, रसदार

फल, पानी अधिक पीएं, बाहर जाने पर पानी साथ लेकर जाएं और हो सके तो ओआरएस

का घोल लेकर जाएं। शरीर में पानी की कमी न होने दें। लंबा धूप में जाना पड़

जाए तो रूक-रूक कर जाएं, लगातार ना चलें। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं

होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें