मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

निपाह वायरस : राजस्थान में अलर्ट, केरल से आने वाले यात्रियों पर निगरानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर,। केरल में निपाह वायरस के डिटेक्ट होने और एक मरीज की

मौत के बाद राजस्थान में भी अलर्ट जारी किया गया है। स्वास्थ्य निदेशालय के

निदेशक डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने एक आदेश जारी कर प्रदेश के सभी मेडिकल

कॉलेज प्रिसिंपल, सीएमएचओ, पीएमओ को अलर्ट किया है। इसके साथ ही केरल से

ट्रैवल करके आने वाले यात्रियों पर भी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

आदेशों

के मुताबिक हॉस्पिटल में आने वाले संदिग्ध मरीजों को डिटेक्ट करने और उनकी

सूचना भेजने के निर्देश दिए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक इस केस में मरीजों

को तेज सिरदर्द और बुखार की शिकायत आती है। समय के साथ इसके लक्षण गंभीर हो

सकते हैं। इसमें ब्रेन इन्फेक्शन या इंसेफलाइटिस होने का खतरा बढ़ सकता

है। निपाह वायरस चमगादड़ों से फैलता है। चमगादड़ों के खाए फलों को खाने से

इसके सबसे ज्यादा फैलने की आशंका रहती है। ये सिर्फ जानवरों से नहीं, बल्कि

एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भी फैलता है। अब तक इसका कोई

ट्रीटमेंट या टीका (इंजेक्शन) उपलब्ध नहीं है।

विभाग ने विशेष रूप

से केरल से आने वाले यात्रियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए है। इसके

लिए होटल संचालकों को भी अलर्ट करने के लिए कहा है, ताकि उनके यहां केरल से

आ रहे टूरिस्ट पर निगरानी रखी जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें