मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:34 · नई दिल्ली संस्करण

मनरेगा योजनाओं की समीक्षा में मानव दिवस सृजन और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मनरेगा योजनाओं की समीक्षा में मानव दिवस सृजन और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश

अररिया : डीडीसी रोजी कुमारी की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभाकक्ष में जिले के अररिया, फारबिसगंज, रानीगंज एवं जोकीहाट प्रखंडों के मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी, कनीय अभियंता तथा पंचायत रोजगार सेवकों के साथ मनरेगा योजना की समीक्षा बैठक हुई।

बैठक में डीडीसी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण तथा अन्य विकास योजनाओं में अधिक से अधिक मानव दिवस का सृजन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जरूरतमंद ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध हो सके और योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

उन्होंने कहा कि मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं में ई-केवाईसी की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। साथ ही, सभी अपूर्ण एवं लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में डीआरडीए निर्देश, निदेशक एनईपी, डीपीओ मनरेगा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें