मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में संस्थान संचालक गिरफ्तार, कोर्ट में होगी पेशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में संस्थान संचालक गिरफ्तार, कोर्ट में होगी पेशी

भिवंडी। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक मामले में सोलापुर स्थित पुलिस प्रशिक्षण संस्थान के संचालक को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को पुलिस उसको भिवंडी कोर्ट में पेश कर सकती है। भिवंडी जोन-2 के डीसीपी पवन बंसोड़ ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

भिवंडी पुलिस ने सोलापुर स्थित पुलिस प्रशिक्षण संस्थान के संचालक प्रकाश पवार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक पुलिस 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। टीईटी पेपर लीक होने के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया था।

मामले की जांच भिवंडी पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) की ओर से की जा रही है।

कुछ दिन पहले ही पुलिस ने मामले के मुख्य सूत्रधार बिजेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार किया था।

शुरुआत में पुलिस ने दिल्ली, आगरा और बिहार से आरोपियों को गिरफ्तार किया था। हालांकि, जांच के दौरान इस मामले के तार महाराष्ट्र से भी जुड़े होने की जानकारी सामने आई। जांच में प्रकाश पवार का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, प्रकाश पवार सोलापुर में पुलिस भर्ती के साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली प्रशिक्षण संस्था चलाता है। जांच में सामने आया है कि पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पवार ने कुछ विद्यार्थियों के दस्तावेज उपलब्ध कराए थे। ये दस्तावेज किस उद्देश्य से दिए गए थे, इसकी जांच पुलिस कर रही है।

इसके अलावा, प्रकाश पवार का इस मामले में शामिल अन्य लोगों से कोई संबंध है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। टीईटी पेपर लीक मामले में अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस आर्थिक लेन-देन, विद्यार्थियों के दस्तावेज और परीक्षा में हुई अनियमितताओं से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

बिजेंद्र गुप्ता की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने बताया था कि बिहार में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान बिजेंद्र गुप्ता, इंद्रजीत सिंह उर्फ पीकू और एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना था कि बिजेंद्र गुप्ता ने देश के अलग-अलग हिस्सों में हुए कई परीक्षा पेपर लीक मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हो सकती है। इसी वजह से वह महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले का सबसे वांछित आरोपी माना जा रहा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें