मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

मप्रः मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सीहोर में मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल,। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने गुरुवार

को सीहोर के शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचकर लोकसभा निर्वाचन-2024

के अंतर्गत आगामी चार जून को तीन संसदीय क्षेत्रों के अन्तर्गत आने वाली

जिले की चार विधानसभाओं की मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा

लिया। सीहोर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने मतगणना के

लिए की जा रही व्यवस्थाओं और तैयारियों के बारे में मुख्य निर्वाचन

पदाधिकारी राजन को विस्तार से जानकारी दी।

मुख्य

निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने विधानसभावार बनाए गए मतगणना कक्षों में जाकर

तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने डाक मतपत्रों की गणना के लिए की

जा रही तैयारियों, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा। उन्होंने

मतगणना टेबल, मतगणना कार्य में संलग्न अमले की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था,

डाक मतपत्रों की संख्या आदि के बारे में जानकारी ली और मतगणना स्थल परिसर

में निर्वाचन अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों के लिए स्ट्रॉंग रूम का सीसीटीवी

लाईव डिस्प्ले तथा कक्ष से ही स्ट्रांग रूम की मॉनीटरिंग संबंधी व्यवस्था

को देखा। इस अवसर पर उन्होंने पुख्ता और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक

निर्देश भी दिए।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

राजन ने निर्देश दिए कि लोकसभा चुनाव की मतगणना चार जून 2024 को सुबह 8 बजे

से मतगणना प्रारंभ होगी। उन्होंने मतगणना के दिन विद्युत की सतत् आपूर्ति

हो और किसी भी वजह से मतगणना कार्य प्रभावित न हो, यह सुनिश्चित करने के

निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर सभी व्यवस्थाएँ सुचारू तरीके

से संचालित रहें।

निरीक्षण के दौरान सीहोर

एसपी मयंक अवस्थी, अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह, एएसपी गीतेश गर्ग, संयुक्त

कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी आनंद सिंह राजावत सहित अन्य अधिकारी

मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें