मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

बायजूस के खिलाफ बीसीसीआई की याचिका पर शुरू होगी दिवालिया कार्यवाही

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्‍ली, । संकट से जूझ रही एडटेक कंपनी बायजूस की

मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) की

बेंगलुरु बेंच ने बायजूस के खिलाफ दिवालिया कार्यवाही शुरू करने के लिए

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की याचिका स्वीकार कर ली है।

आधिकारिक

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि एनसीएलटी की बेंगलुरु बेंच में बायजूस के

खिलाफ अब इनसॉल्वेंसी का मामला चलेगा। दरअसल यह मामला भारतीय क्रिकेट टीम

की जर्सी के लिए बायजूस और बीसीसीआई के बीच स्पॉन्सरशिप कॉन्ट्रेक्ट से

जुड़ा है। बीसीसीआई ने 158 करोड़ रुपये की बकाया राशि को वसूलने के लिए

बायजूस की मूल कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ पिछले साल

सितंबर में दायर की थी।

एनसीएलटी ने बीसीसीआई की याचिका पर एडुटेक

कंपनी बायजूस का काम-काज अंतरिम रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल पंकज श्रीवास्तव को

सौंप दिया है। पंकज तब तक इस कंपनी को चलाएंगे, जब तक कि लेंडर्स कमेटी ऑफ

क्रेडिटर्स के रूप में एक कमेटी नहीं बना लेते हैं। इस मामले की अगली

सुनवाई 15 नवंबर को होगी। हालांकि बायजूस इस मामले को सुलझाने के लिए

फिलहाल बीसीसीआई से चर्चा कर रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें