मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

मौसम संबंधी उपग्रह इन्सैट-3डीएस आज शाम होगा लॉन्च, सभी तैयारियां पूरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 17 फरवरी । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) सटीक

मौसम पूर्वानुमान और प्राकृतिक आपदा चेतावनियों के उद्देश्य से शनिवार शाम

5.30 बजे अंतरिक्ष यान जीएसएलवी एफ14 पर अपने मौसम संबंधी उपग्रह

इन्सैट-3डीएस को लॉन्च करेगा। इसरो की तरफ से लॉन्चिंग को लेकर सभी

तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

शनिवार को असम में मीडियाकर्मियों से

बातचीत में इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि अंतरिक्ष में पहले से दो

उपग्रह काम कर रहे हैं, जो चक्रवात के बारे में चेतावनी देते हैं। उसी

श्रृंखला में यह उपग्रह है जो चक्रवात चेतावनी, बारिश पूर्वानुमान, जलवायु

और मौसम की सटीक जानकारी देने में मददगार होगा।

श्रीहरिकोटा के सतीश

धवन अंतरिक्ष केंद्र से जीएसएलवी एफ14 के माध्यम से इन्सैट3डीएस उड़ान

भरेगा। उड़ान भरने के लगभग 20 मिनट बाद जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में

तैनात होगा। यह रॉकेट का 16वां मिशन होगा।

उल्लेखनीय है कि इनसैट-3

डीएस उपग्रह भूस्थैतिक कक्षा में स्थापित किए जाने वाले तीसरी पीढ़ी के

मौसम विज्ञान उपग्रह का अनुवर्ती मिशन है और यह पूरी तरह से पृथ्वी विज्ञान

मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें