मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:51 · नई दिल्ली संस्करण

देवास में संदिग्ध परिस्थितियों में मासूम भाई- बहन की मौत, रात में मां के साथ सोए सुबह मृत मिले

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
देवास में संदिग्ध परिस्थितियों में मासूम भाई- बहन की मौत, रात में मां के साथ सोए सुबह मृत मिले

देवास)। मध्य प्रदेश के देवास जिले में दो मासूम भाई-बहन की संदिग्ध अवस्था में मौत से सनसनी फैल गई। दोनों शुक्रवार रात बर्थडे पार्टी से लौटकर मां के साथ सो गए थे। शनिवार सुबह नहीं उठे। इसके बाद मां दोनों बच्चों को पड़ाेसियाें की मदद से संस्कार हॉस्पिटल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत दाेनाें काे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक ताैर पर मामला संदिग्ध हाेने के कारण मौत का कारण जानने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

जानकारी अनुसार दो मासूम बच्चों, 3 वर्षीय निशा और 7 वर्षीय हेमंत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों बच्चे शुक्रवार रात को सोए थे, लेकिन सुबह नहीं उठे। बच्चों की मां प्रिया यादव, जो अपने पति विष्णु कटारा से अलग होकर डेढ़ महीने पहले देवास आई थीं, ने बताया कि वह ढांचा भवन में विक्की जगदाले के मकान में किराए पर रह रही थीं। प्रिया, मूल रूप से मथुरा की रहने वाली, ने अपने पति से प्रेम विवाह किया था, लेकिन वैवाहिक विवाद के चलते वह पहले पीथमपुर और फिर देवास में नौकरी के लिए आ गई थीं। बच्चाें के पड़ोसी रीना और उनके पति राकेश ने बताया कि रात को वे सभी पास रहने वाले एक बच्चे का जन्मदिन मनाकर घर लौटे थे। सुबह करीब 7 बजे बच्चों की मां प्रिया यादव ने उन्हें बताया कि निशा (3) और हेमंत (7) रात को सोए थे, जो सुबह उठ नहीं रहे हैं। औद्योगिक थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया, मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मामला संदिग्ध है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारणों का पता चलेगा। रिपाेर्ट और बाकी सबूताें के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

मां प्रिया ने बताया कि कल रात को बच्चों के साथ पड़ोसी के बच्चे के जन्मदिन में गई थी। यहां सभी ने केक और बाद में दाल बाटी खाई। दोनों दूसरे बच्चों के साथ खेले भी। फिर घर आकर सो गए। रात करीब 2 बजे बेटा बिस्तर के नीचे आ गया, मैंने उसे वापस बिस्तर पर सुलाया। सुबह दोनों बच्चों को स्कूल जाने के लिए उठाया तो उनमें कोई हलचल नहीं थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बच्चों का 17 जुलाई को ही शहर के एक निजी स्कूल में एडमिशन हुआ था। हेमंत पहली कक्षा और निशा नर्सरी में पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें