मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:45 · नई दिल्ली संस्करण

बेतिया जेल के कैदियों ने किया सर्वजन दवा का सेवन ,एक हजार 9 सौ 80 कैदी एवं 64 कर्मचारियों ने खाई दवा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बेतिया जेल के कैदियों ने किया सर्वजन दवा का सेवन ,एक हजार 9 सौ 80 कैदी एवं 64 कर्मचारियों ने खाई दवा

बेतिया, 24 फरवरी । फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जिले में इस समय मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान चल रहा है । इस दौरान मंडल कारा बेतिया (पश्चिमी चंपारण) में जेलर सहित 1 हजार 9 सौ 80 कैदियों एवं 64 कर्मचारियों व अधिकारियों को आज फाइलेरिया की दवा खिलायी गई।

कारा अधीक्षक अमरजीत सिंह की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के द्वारा कैदियों को डीईसी एवं अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई। सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम में पीसीआई के डीसी नवल किशोर सिंह, केयर के डीपीओ मुकेश कुमार, श्याम सुन्दर कुमार, फाइलेरिया इंचार्ज राजकुमार शर्मा, राजबाला देवी, सिगासन प्रसाद, कांति देवी का योगदान रहा।

मौके पर दवा सेवन करते हुए कारा अधीक्षक ने कहा कि फाइलेरिया जैसे गम्भीर रोग से बचाव के लिए सर्वजन दवा का सेवन जरूरी है। उन्होंने बताया कि सर्वजन दवा का सेवन कर मंडल कारा बेतिया के कैदी अब सुरक्षित हो गए हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर दवा सेवन करने को यह टीम फाइलेरिया की दवाओं के साथ जिला कारागार में पहुंची। वहां पर कैदियों, कर्मचारियों व अधिकारियों को फाइलेरिया की दवा खिलाई गई। कैदियों को दवा खिलाने से पहले इस बात की पड़ताल की गई कि दवा खाने वालों में कोई खाली पेट या गंभीर रोग से पीडित न हो।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें