मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने मीठापुर-महुली-पुनपुन परियोजना एलिवेटेड सड़क का किया लोकार्पण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना जिला के भूपतिपुर में आयोजित कार्यक्रम स्थल से मीठापुर-महुली-पुनपुन परियोजना अंतर्गत 1105 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित भूपतिपुर से पुनपुन (एनएच-22) तक एलिवेटेड/एटग्रेड पथांश का लोकार्पण किया।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पथ के निर्माण से गयाजी, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद और राजगीर जाने में लोगों को सुविधा होगी। साथ ही दक्षिण बिहार के विभिन्न जिलों में आना-जाना भी अब बेहद आसान हो जाएगा।मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि पटना को जाम मुक्त बनाने और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में यह एलिवेटेड सड़क काफी उपयोगी होगी। इस एलिवेटेड सड़क के शुरू होने से राजधानी के दक्षिणी इलाकों में रहनेवाले लाखों लोगों को यातायात में काफी सहूलियत होगी एवं आवागमन में समय की बचत होगी।मुख्यमंत्री लौटने के क्रम में सिपारा के पास रुके। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि मीठापुर-महुली एलिवेटेड का निर्माण सिपारा पुल के ऊपर से होगा और मीठापुर फ्लाईओवर गोलंबर पर आकर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस बचे हुये कार्य को दो माह में पूर्ण करें।सिपारा से महुली एलिवेटेड पथ पर जाने के लिए भूपतिपुर के पास बने रैंप से होकर लोग अब सफर कर सकेंगे और सिपारा से महुली की दूरी महज 5 से 6 मिनट में पूरी हो जाएगी।लोकार्पण के पश्चात् मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित एलिवेटेड/एटग्रेड पथांश का भूपतिपुर से पुनपुन तक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री पुनपुन में रुके और वहां उपस्थित लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें