मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

'कांग्रेस के शासनकाल में उद्योगों पर लगे थे ताले', मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी को याद दिलाया इतिहास

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'कांग्रेस के शासनकाल में उद्योगों पर लगे थे ताले', मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी को याद दिलाया इतिहास

भोपाल। मध्य प्रदेश प्रवास के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई आरोप लगाए। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि राहुल गांधी ने बहुत हल्की बात कही है। उन्हें बाबा महाकाल से क्षमा याचना करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के हित में लगातार सरकारों के प्रयास जारी हैं। मध्य प्रदेश सरकार भी किसानों के हित में फैसला कर रही है, योजनाएं चल रही हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी किसानों के नाम पर राजनीति करना चाहते हैं।

वास्तविकता यह है कि देश में एक परिवार ने लंबे समय तक शासन किया है और अब राहुल गांधी किसानों के जरिए अपनी राजनीति की संभावनाएं तलाश रहे हैं, जो पूरी नहीं होने वाली। उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए किसानों के हित सर्वोपरि हैं। उसको भूलकर कई हल्की बातें राहुल गांधी की ओर कही गईं, जिसकी मैं निंदा करता हूं।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं बाबा महाकाल से उन्हें सद्बुद्धि देने की कामना करता हूं।

उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को बाबा महाकाल से क्षमा याचना करना चाहिए।

केंद्र और राज्य सरकार की ओर से किसानों के हित में किए जा रहे कामों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए उनके खेतों में जाकर और उनके साथ संवाद कर अनुकूल वातावरण बनाया है।

मध्य प्रदेश वही स्थान है जहां 'नदी जोड़ो' की सौगात सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी। मध्य प्रदेश को 10 प्रतिशत राशि देनी होगी, जबकि शेष 90 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार की ओर से दी जाएगी। इसके माध्यम से किसानों का भला होगा।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सभी क्षेत्रों में समान रूप से आगे बढ़ रहा है। राज्य में खेती, उद्यानिकी, सिंचाई कपास उत्पादक किसानों के लिए कई कदम उठाए गए हैं।

धार जिले में मित्र पार्क बनाए जाने की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, "इससे छह लाख किसानों को जोड़कर कपास से लेकर धागे, कपड़ा और रेडीमेट गार्मेंटस बनाए जाएंगे। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन काल में ही हो सकता था। कांग्रेस के शासनकाल में उद्योगों में ताले लगे थे।"

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को याद दिलाया कि कांग्रेस के शासनकाल में काले पन्नों का इतिहास रहा है और किसानों पर अत्याचार होता था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें