मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

इंदौरः जीएसीसी कॉलेज में आज होगा युवा संगम कार्यक्रम, 800 युवाओं को मिलेगी नौकरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
इंदौरः जीएसीसी कॉलेज में आज होगा युवा संगम कार्यक्रम, 800 युवाओं को मिलेगी नौकरी

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियों में नौकरी दिलाने के लिए लगातार रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय द्वारा आज सोमवार को युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेन्सश्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय (जीएसीसी) में प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है।रोजगार उप संचालक पीएस मण्डलोई ने बताया कि उक्त रोजगार मेले में आवेदकों को कैरियर बनाने का सुनहरा अवसर है। युवाओं को नौकरी के साथ स्वयं का व्यवसाय प्रारम्भ करने के लिये लोन की प्रक्रिया की जानकारी भी दी जाएगी। मेले के माध्यम से प्रतिष्ठित कम्पनियों में 800 युवाओं को नौकरी दिलायी जाएगी। मेले में रामा फॉस्फेट्स, पीवीआर आइनॉक्स, आइसेक्ट, एप्पल फ्लेक्सपैक, स्टेप एकेडमी, बालाजी ग्रुप, फार्मा ग्रोथ, डिस्टिल एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी, पेटीएम, जस्ट डायल, ब्लिंकिट, सैफायर फूड केएफसी, डॉ. रेड्डीज, ओशन मोटर्स, मोज़ेक प्राइवेट लिमिटेड, फार्मा ग्रोथ, इंस्टा कनेक्ट्स, शेफाली बिज़नेस सॉल्यूशंस जैसी प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। बैक ऑफिस, कम्प्यूटर ऑपरेटर, फार्मासिष्ट, सैल्स, बीपीओ, पैकेजिंग, हैल्पर, टेक्नीशियन जैसे- (फिटर/इलेक्ट्रीशियन / टर्नर / मशीनिष्ट, वैल्डर आदि), डिजीटल मार्केटिंग आदि के विभिन्न पदों हेतु आकर्षक वेतन पर नियुक्ति होगी।इस रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष के आवेदक जो की पाँचवीं/आठवीं /हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर किसी भी विषय में पास है अथवा तकनीकी योग्यता जैसे आईटीआई के आवेदक है आवेदन कर योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदकों को अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों के साथ बायोडेटा की प्रतियाँ एवं अन्य प्रमाण पत्र जैसे- आधार कार्ड आदि के प्रमाणपत्रों की फोटो प्रतियों भी आवश्यक रूप से साथ लाना होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें