मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

इंदौर में बारातियों की कार और ट्रक में टक्कर, चार युवकों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
इंदौर में बारातियों की कार और ट्रक में टक्कर, चार युवकों की मौत

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार देररात दुल्हन लेकर लौट रही बारातियों से भरी कार (क्वालिस) को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। देवगुराड़िया मार्ग पर हुए इस हादसे में चार युवकों की जान चली गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस के अनुसार, कार में 11 लोग सवार थे, जो आष्टा से शादी समारोह के बाद इंदौर लौट रहे थे। इस दाैरान रविवार देर रात ढाई बजे के करीब देवगुराड़िया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास अचानक ब्रेक लगने के बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में इरफान (24), आरिस (20), फरहान (19) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरफाद (23) ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।स्थानीय लोगों और परिजनों का कहना है कि ट्रक में भूसा भरा था और वह तेज रफ्तार से चल रहा था। ओवरटेक के दौरान अचानक ब्रेक लगाने से यह हादसा हुआ। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।घटनास्थल पर अफरा-तफरी, लोगों ने की मददहादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का उपचार एमवाय अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर विरोध जताया। कुछ लोगों ने ट्रक में आग लगाने की कोशिश की, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही खुड़ैल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। समझाने के बाद यातायात बहाल कराया गया। एएसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। घायलों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कई परिवारों पर टूटा दुख, क्षेत्र में शोकबताया जा रहा है कि सभी लोग एक ही इलाके के रहने वाले थे और आष्टा से बारात लेकर लौट रहे थे। इस हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें