मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 लाख रुपए की भांग बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 लाख रुपए की भांग बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर बाजार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 11 लाख रुपए कीमत की 11 क्विंटल भांग जब्त की।

इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उससे पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में भांग एक लोडिंग वाहन में भरकर अरविंदो क्षेत्र से इंदौर शहर में बिक्री के लिए लाई जा रही है।

सूचना के आधार पर सदर बाजार थाना पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में बड़ी मात्रा में भांग भरी हुई मिली। पुलिस ने मौके पर ही वाहन को जब्त कर लिया। जांच में वाहन से कुल 11 क्विंटल भांग बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 11 लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके से हितेंद्र नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि भांग कहां से लाई गई थी और इसे शहर के किन इलाकों में खपाने की योजना थी।

साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

सदर बाजार पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर सप्लाई चेन और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें