मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:54 · नई दिल्ली संस्करण

इंदौर में नीट की तैयारी कर रही छात्रा चौथी मंजिल से गिरी, इलाज के दौरान मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
इंदौर में नीट की तैयारी कर रही छात्रा चौथी मंजिल से गिरी, इलाज के दौरान मौत

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदाैर शहर के न्यू बर्ग कॉलोनी क्षेत्र में गुरुवार देर रात मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रही एक छात्रा की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल छात्रा को पहले निजी अस्पताल और बाद में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार तड़के उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान अवंतिका मोर्य के रूप में हुई है, जो न्यू बर्ग कॉलोनी स्थित एक निजी बिल्डिंग के प्रथम तल पर किराए से रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। गुरुवार रात करीब 11:30 बजे वह मोबाइल फोन पर बातचीत करते हुए बालकनी में टहल रही थी। इसके बाद वह बात करते हुए बिल्डिंग की ऊपरी मंजिलों की ओर चली गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ देर बाद चौथी मंजिल से गिरने की तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल परिजनों को सूचना दी गई। घटना के बाद गंभीर हालत में अवंतिका को उसके पिता डॉ. बंशीलाल मोर्य निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया, जहां शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

बड़ी बहन के साथ रहकर कर रही थी पढ़ाई

अवंतिका इंदौर में अपनी बड़ी बहन के साथ रह रही थी। उसकी बड़ी बहन चिकित्सक है, जबकि पिता डॉ. बंशीलाल मोर्य भी डॉक्टर हैं। परिवार मूल रूप से धार जिले का निवासी है। जानकारी के अनुसार डॉ. मोर्य की इन दिनों एमवाय अस्पताल में ट्रेनिंग चल रही है, जिसके चलते वे करीब पांच दिन पहले ही इंदौर आए थे।

पिता बोले- कैसे गिरी, जानकारी नहीं

पुलिस को दिए बयान में डॉ. मोर्य ने बताया कि घटना के समय वे फ्लैट के अंदर मौजूद थे। अवंतिका किस परिस्थिति में चौथी मंजिल तक पहुंची और कैसे नीचे गिरी, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि घटना के समय वह मोबाइल पर किससे बातचीत कर रही थी, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है।

मोबाइल और कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार छात्रा के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और घटनास्थल से मिले अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला दुर्घटना का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें