मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र के इंदौर में काले हिरण के शिकार मामले में शाजापुर से पांचवां आरोपित गिरफ्तार, 50 लाख की बंदूकें भी बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
मप्र के इंदौर में काले हिरण के शिकार मामले में शाजापुर से पांचवां आरोपित गिरफ्तार, 50 लाख की बंदूकें भी बरामद

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौरा में काले हिरण की तस्करी और अवैध शिकार के मामले में स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) ने शाजापुर जिले के राघौखेड़ी गांव निवासी आजाद सिंह सोलंकी को पांचवें आरोपित के रूप में गिरफ्तार किया है।करीब एक साल से चल रहे इस प्रकरण में मध्य प्रदेश से की गई यह पहली गिरफ्तारी है। इससे पहले मुंबई से चार आरोपित पकड़े जा चुके हैं। रिमांड के दाैरान पूछताछ में आजाद सिंह ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। वह स्वयं के खेतों में गिरोह को बुलाकर हिरण का शिकार करवाता था। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।एसटीएसएफ ने बताया कि शाजापुर निवासी आजाद सिंह सोलंकी पेशे से किसान है और 250 बीघा जमीन का मालिक है। इसके इलाके में हिरण और चीतल का मूवमेंट अधिक रहता है, जिसके चलते वह गिरोह को शिकार के लिए बुलाता था। आरोपित ने बताया कि इम्तियाज और सलमान ने उसके खेत से ही काले हिरण का शिकार किया था।विभागीय सूत्रों के अनुसार रिमांड के दौरान आरोपितों ने बताया कि शिकार करने के लिए स्वीडन से करीब 50 लाख रुपयें की बंदूकें मंगवाई थीं, जिनका उपयोग वे जंगली जानवरों के शिकार में करते थे। गिरफ्तारी के बाद शिकार में इस्तेमाल की गई दो बंदूकें जब्त की गई हैं। इनमें से एक विदेशी है और दूसरी 12 बोर की भारतीय बंदूक है। दोनों बंदूकें भोपाल के नजदीक एक फार्म हाउस परिसर से बरामद की गईं, जहां इन्हें गड्ढा खोदकर छिपाया था। कुछ कारतूस भी मिले हैं। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि स्वीडिश गन चलाना उन्हें आमिर ने सिखाया था। वह राष्ट्रीय स्तर का निशानेबाज है।एसटीएसएफ के मुताबिक आरोपित लंबे समय से शिकार और तस्करी की गतिविधियों में शामिल था। वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक आरोपित आजाद सिंह सोलंकी ने बताया कि इम्तियाज एवं सलमान ने उसके खेत से ही काले हिरण का शिकार किया था। आरोपित लंबे समय से शिकार और तस्करी की गतिविधियों में शामिल था। गिरोह के सदस्यों ने तीन-चार बार शाजापुर व आसपास के क्षेत्रों में भी वन्यजीवों का शिकार किया है। टाइगर स्ट्राइक फोर्स के प्रवक्ता शरद कुमार जाटव के अनुसार आरोपितों पर काले हिरण के मांस व शिकार के दो प्रकरण बनाए गए हैं। अभी जांच पूरी नहीं हुई है। इसलिए आर्म्स एक्ट को लेकर कार्रवाई बाकी है।शाजापुर से पकड़े गए आरोपित के खेतों में शिकार होता है, जो राजस्व की भूमि है। वह स्वयं के खेतों में हिरण का शिकार कराता था। आराेपित इम्तियाज के बारे में टाइगर स्ट्राइक फोर्स को पता चला है कि वह दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केपटाउन में भी शिकार कर चुका है। वहां भी गिरोह के कई सदस्य सक्रिय हैं। तस्करी के बाद जानवरों की खाल विदेश में बेच दी जाती थी। जानकारी के मुताबिक इम्तियाज के मोबाइल का डाटा भी पूरी तरह से रिकवर हो गया है। बाकी आरोपितों के मोबाइल का डाटा रिकवर होना बाकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें