मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:27 · नई दिल्ली संस्करण

इंदौर : ट्रक हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई तीन, 12 घायलों का इलाज जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
इंदौर : ट्रक हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई तीन, 12 घायलों का इलाज जारी

इंदौर। मध्य प्रदेश में इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम हुए भीषण ट्रक हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है, जबकि 12 लोगों का इलाज चल रहा है।

ट्रक हादसे में सोमवार को दो लोगों की मौत हुई थी। वहीं, इलाज के दौरान एक अन्य युवक की मौत हो गई। मृतकों के नाम कैलाश, लक्ष्मीचंद और महेश हैं। वहीं, 12 घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, रामचंद्र नगर चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने दो मोटरसाइकिल सवारों को अपनी चपेट में ले लिया और उन्हें घसीटते हुए आगे बढ़ता रहा। लोगों ने ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक रुका नहीं और गणपति चौराहे पर भी कई राहगीरों को रौंद दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि ट्रक इतनी तेज रफ्तार में था कि सामने आने वाले हर वाहन और व्यक्ति को कुचलता चला गया।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि ट्रक चालक नशे में था, जिसके कारण यह भीषण हादसा हुआ। चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

हादसे के बाद स्थानीय लोग बेहद आक्रोशित नजर आए। उन्होंने मांग की है कि मुख्य मार्गों पर रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। फिलहाल प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

इंदौर के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि घायलों को पांच अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, और हादसे की पूरी जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। जांच में सामने आया कि ट्रक ड्राइवर नशे की हालत में था।

तीन चेक पोस्ट तोड़कर ट्रक चौराहे पर पहुंची थी।

उन्होंने बताया कि ट्रक में फंसी मोटरसाइकिल से चिंगारियां निकलीं और विस्फोट होने से ट्रक में आग लग गई थी। देखते ही देखते ट्रक आग की लपटों से घिर गया था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें