इंदौरः बीबीएस के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दुल्हन की तरह कर रखा था श्रृंगार
इंदौर,। शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात 21 साल
के छात्र पुनीत दुबे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कल ली। वह महाराजा रणजीत
कॉलेज में बीसीए (द्वितीय वर्ष) की पढ़ाई करता था। आत्महत्या के पूर्व उसने
दुल्हन की तरह साड़ी, चूड़ियां पहन कर श्रृंगार किया था। पुलिस ने मर्ग
कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
भंवरकुआं
थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि मूलत: नर्मदा कॉलोनी रायसेन
निवासी पुनीत महाराजा रणजीत कॉलेज में पढ़ता था और संतनगर कॉलोनी (खंडवा
रोड) स्थित इंद्रजीत सिंह भाटिया की मल्टी में किराए से रहता था। शुक्रवार
की रात परिजनों ने उसे कॉल किया था, तो उसने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद
उन्हें शक हुआ तो परिचितों को देखने के लिए भेजा, तब पता चला कि उसने
फांसी लगा ली।
उन्होंने बताया कि मृतक
छात्र ने महिलाओं जैसी साड़ी, चूड़ियां पहन रखी थी। आंखों पर पट्टी और हाथ
भी बंधे थे। पिता त्रिभुवन दुबे खेती करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि
पुनीत कोचिंग से निकलते ही कॉल करता था। लेकिन शुक्रवार को किसी से बात
नहीं की। पहले दोस्तों के साथ रूम लेकर रहता था। आठ दिन पूर्व ही उसने
भाटिया की मल्टी में कमरा लिया था। परिजनों ने उसके दोनों दोस्तों से भी
बात की। उन्होंने बताया कि पुनीत इस तरह कभी नहीं रहता था। उसे देखकर हमें
भी आश्चर्य हुआ। पिता ने बताया कि दो महीने पहले ही पुनीत का जन्मदिन था।
मां विभूति उससे मिलने इंदौर गई थी। काफी दिन उसके साथ रही, लेकिन कभी उसके
वेशभूषा के बदलाव नहीं देखा और न ही महसूस किया। वह लड़कों जैसे ही कपड़े
पहनता है। परिजन ने पुलिस को पुनीत की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस के
मुताबिक मामला आत्महत्या का ही है, लेकिन प्रत्येक बिंदु पर जांच की जा रही
है।





